गया नवादा रोड स्थित केवला स्थित सर्वदेव स्थान मंदिर का प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन ।
Автор: News22 Bihar-Jharkhand
Загружено: 2026-02-14
Просмотров: 4
Описание:
सर्वदेव स्थान मंदिर की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन
गया-नवादा रोड स्थित केवला में विवाह समिति एवं विकास समिति सर्वदेव स्थान मंदिर की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन विधिवत पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ लल्लू सेठ ने बताया कि इसी मंदिर में विगत वर्ष 14 फरवरी 2025 को सभी देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई थी। उस समय महायज्ञ का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसके प्रथम दिन हवन-पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि दूसरे दिन शिव चर्चा का आयोजन किया जाएगा, जबकि तीसरे दिन पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन होगा। इसके साथ ही संध्या काल में वाराणसी के कलाकारों द्वारा भव्य शिव जागरण कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर छोटन साव, रिंकी देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: