Proteiz Shami Kabab by RCM Direct seller- Israr Malik
Автор: Good Dot
Загружено: 2020-04-28
Просмотров: 3055
Описание:
गुड डॉट से कोई भी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हमें गुड डॉट के 100 ग्राम प्रोटीज को हम 1लीटर गरम पानी में 10 मिनट के लिए डालना होता है। ध्यान रहे हमें गर्म पानी में प्रोटीज को उबालना नहीं है हमें 1लीटर पानी को पहले से ही गर्म करले और उसमें प्रोटीज को 10 मिनट के लिए भिगो दें। फिर प्रोटीज से पानी को निचोड़कर अलग करे ले।अब प्रोटीज को आप किसी भी रेसिपी बनाने में आप काम में ले सकते हैं |
आज मैं आपको बताने जा रहा हूं गुड डॉट प्रोटीज से वेज शामी कबाब कैसे बनाए जाते हैं?
आपको सबसे पहले 100 ग्राम चने की दाल लेनी है और 1 बड़ी इलायची,4 लोंग,4काली मिर्च,4 साबुत लाल मिर्च,4 लहसुन के जवे,छोटा आधा प्याज, थोड़ा सा अदरक व नमक इन सभी को दाल के साथ उबाल ले।
जब दाल गल जाए तो पानी अलग करके सभी सामग्री को और प्रोटीज को मिक्सी में बारीक पीस ले और एक बर्तन में कर ले।
अब आप एक छोटा प्याज,2 हरी मिर्च को काटकर सामग्री में हाथ से मिक्स कर दे और स्वाद अनुसार नमक भी मिलाएं।
अब अपने हाथो से इनकी छोटी छोटी टिक्की बना ले अब आपको 100 ग्राम बेसन में थोड़ा सा आरसीएम सब्जीमसाला या लाल मिर्चपाउडर,नमक,जीरा, हरा धनिया डालकर पेस्ट बना लें।
अब टिक्कियों को बेसन में डिप करे और आरसीएम हैल्थ गार्ड ऑयल में तल लें।और चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: