DNA: खलीफा से ट्रंप को जान का खतरा ! खामेनेई के किन बयानों से बढ़ा डर ? USA Iran Conflict। Zee News
Автор: Zee News
Загружено: 2026-02-18
Просмотров: 9471
Описание:
खलीफा से ट्रंप को जान का खतरा !
खामेनेई के किन बयानों से बढ़ा डर ?
मित्रों..आज DNA की शुरूआत..हम, दो महायुद्ध की तैयारियों से करेंगे। एक महायुद्ध का काउंडटाउन चल रहा है। और दूसरा..शुरू हो चुका है। जिस महायुद्ध का काउंटडाउन चल रहा है..उसमें दो बड़े किरदार हैं डॉनल्ड ट्रंप और खामेनेई। लेकिन जो महायुद्ध शुरू हो चुका है..उसमें जो सबसे बड़ा किरदार है- वो हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। और जिस महायुद्ध को उन्होंने आज से शुरू किया है..वो महायुद्ध नकल माफियाओं के खिलाफ है। मुन्ना भाई के खिलाफ है। लेकिन इस महायुद्ध से पहले आपको उस महायुद्ध के बारे में जानना चाहिए..जिसके आरंभ से पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति खौफ में हैं। डरे हुए हैं..मित्रों कहा जाता है...अजेय दिखना आसान है लेकिन अजेय रहना आसान नहीं है...और यही फर्क एक डर को जन्म देता है। अब ऐसा ही एक डर...दशकों से दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका तक पहुंच गया है । और वॉशिंगटन में बैठे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को परेशान कर रहा है । आज आपको अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का वो डर बहुत ध्यान से देखना चाहिए..जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है...
मित्रों, ये ट्रंप का डर है। ये उस ट्रंप का डर है..जो अब तक बड़े-बड़े देशों और वर्ल्ड लीडर्स को डराते थे। धमकाते थे। सोचिए, अमेरिका के जिस राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी राजधानी से..उनके घर से उठवा लिया....जो क्यूबा, कोलंबिया और पूरे यूरोप को बात-बात पर धमकाते हैं। जो..ईरान के सबसे शक्तिशाली धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को चेतावनी देते हैं..कि उनके पास खामेनेई के बेडरूम की लोकेशन भी मौजूद है । उन्हें खुद हत्या का डर सता रहा है। दुनिया को डराने वाले ट्रंप..खुद क्यों डरे हुए हैं? ऐसा क्या हुआ, कि वो सारी दुनिया को बता रहे हैं..ईरान उनकी हत्या करवा सकता है..मित्रों..डॉनल्ड ट्रंप तो ये भी कह रहे हैं कि उन्होने पहले ही अमेरिका की सेना को बता दिया है अगर उनकी हत्या हो जाए...तो ईरान को किस तरह तबाह करना है । यानी व्हाइट हाउस में बैठकर ट्रंप ने अपनी हत्या की साजिश के साथ साथ प्रतिशोध की स्क्रिप्ट भी लिख ली है । मित्रों ये बताता है...डॉनल्ड ट्रंप बेहद डरे हुए हैं। आज आपको डॉनल्ड ट्रंप के इस डर की असली वजह भी जाननी चाहिए...और इस बयान का असली मतलब भी समझना चाहिए। आज आपके लिए ये जानना भी जरूरी है....क्या वाकई ईरान सबसे मजबूत सुरक्षा घेरे में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करवा सकता है। ईरान के अंदर कौन-कौन सी एजेंसियां इस साजिश को अंजाम दे सकती हैं। और ईरान से आए किन बयानों को डॉनल्ड ट्रंप अपनी हत्या की साजिश से जोड़ रहे हैं । अब पूरी क्रोनोलॉजी समझिए। जनवरी 2026 में यानी एक महीने पहले ईरान के सरकारी टीवी पर एक आक्रामक संदेश प्रसारित किया गया।स्क्रीन पर जुलाई 2024 की वह तस्वीर दिखाई गई जिसमें पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान गोली लगने के बाद डॉनल्ड ट्रंप घायल दिख रहे थे। उस पर लिखा था । इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी..सारी दुनिया को पता है..ईरान की सरकारी टीवी पर पूरी तरह इस्लामिक शासन का नियंत्रण है...इसीलिए तेहरान की ओर से ट्रंप के खिलाफ इसे सबसे स्पष्ट धमकी कहा जा रहा है... ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने भी अमेरिका को बड़ी धमकी दी है । खामेनेई ने कहा अगर अमेरिका या उसके सहयोगी ईरान पर हमला करते हैं, तो जवाब ऐसा होगा जिसका असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका से दूसरे राउंड की वार्ता के बाद आक्रामक बयान दिया।
#dnawithrahulsinha #usairantension #zeenews #worldnews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: