ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

महापरिणिर्वान स्थल कुशीनगर जहां भगवान बुद्ध अपने मृत्यु की घोषणा कर त्याग दिए नश्वर शरीर

Автор: Samyak Samachar

Загружено: 2023-11-17

Просмотров: 1575

Описание: कुशीनगर Kushinagarभारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है जहाँ महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। प्रबुद्ध सोसाइटी नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार कुशीनगर में प्रति वर्ष प्रबुद्ध सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 10अगस्त को करता है!
कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर गोरखपुर से लगभग 53 किमी पूर्व में स्थित है। कुशीनगर से 20 किमी पूरब की ओर जाने पर बिहार राज्य आरम्भ हो जाता है।

यहाँ कई देशोंं के अनेक सुन्दर बौद्ध मन्दिर हैं। इस कारण से यह एक अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है जहाँ विश्व भर के बौद्ध तीर्थयात्री भ्रमण के लिये आते हैं। यहाँ बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्ध इण्टरमडिएट कालेज, प्रबुद्ध सोसाइटी,भिक्षु संघ, एक्युप्रेशर परिषद्, चन्दमणि निःशुल्क पाठशाला, महर्षि अरविन्द विद्या मंदिर तथा कई छोटे-छोटे विद्यालय भी हैं। कुशीनगर के आस-पास का क्षेत्र मुख्यतः कृषि-प्रधान है। जन-सामन्य की बोली भोजपुरी है। यहाँ गेहूँ, धान, गन्ना आदि मुख्य फसलें पैदा होतीं हैं।

संसार की विशालतम प्रतिमा- 'मैत्रेय बुद्ध' का निर्माण कुशीनगर में ही किया जा रहा है। मैत्रेय परियोजना के तहत इस पर त्वरित गति से काम हो रहा है। इस परियोजना को सभी बौद्ध राष्ट्रों का सहयोग प्राप्त है और दलाई लामा का संरक्षकत्व भी। यह मूर्ति पांच सौ फुट ऊंची होगी। जिस मंच पर बुद्ध आसीन होंगे उसके अन्दर चार हजार लोगों के साथ बैठ कर ध्यान करने की व्यवस्था होगी। प्रतिमा की शैली तिब्बती है। वेशभूषा भी तिब्बती है। बुद्ध के बैठने के मुद्रा ऐसी होगी जैसे कि वे सिंहासन पर बैठे हों और उठ कर चल देने को तत्पर हों। तिब्बती बौद्ध मान्यता है कि मैत्रेय बुद्ध सुखावती लोक में ठीक इसी मुद्रा में बैठे हैं और किसी भी पल वे पृथ्वी की ओर चल देंगे। इस प्रतिमा में इसी धारणा का शिल्पांकन होगा।
कुशीनगर का इतिहास अत्यन्त ही प्राचीन व गौरवशाली है। इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। प्राचीन काल में यह नगर मल्ल वंश की राजधानी तथा 16 महाजनपदों में एक था। चीनी यात्री ह्वेनसांग और फाहियान के यात्रा वृत्तातों में भी इस प्राचीन नगर का उल्लेख मिलता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार यह स्थान त्रेता युग में भी आबाद था और यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी थी जिसके चलते इसे 'कुशावती' नाम से जाना गया। पालि साहित्य के ग्रंथ त्रिपिटक के अनुसार बौद्ध काल में यह स्थान सोलह महाजनपदों में से एक था। मल्ल राजाओं की यह राजधानी तब 'कुशीनारा' के नाम से जानी जाती थी। ईसापूर्व पांचवी शताब्दी के अन्त तक या छठी शताब्दी की शुरूआत में यहां भगवान बुद्ध का आगमन हुआ था। कुशीनगर में ही उन्होंने अपना अंतिम उपदेश देने के बाद महापरिनिर्वाण को प्राप्त किया था।

इस प्राचीन स्थान को प्रकाश में लाने के श्रेय जनरल ए कनिंघम और ए. सी. एल. कार्लाइल को जाता है जिन्होंनें 1861 में इस स्थान की खुदाई करवाई। खुदाई में छठी शताब्दी की बनी भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा मिली थी। इसके अलावा रामाभार स्तूप और और माथाकुंवर मंदिर भी खोजे गए थे। 1904 से 1912 के बीच इस स्थान के प्राचीन महत्व को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने अनेक स्थानों पर खुदाई करवाई। प्राचीन काल के अनेक मंदिरों और मठों को यहां देखा जा सकता है।कुशीनगर के करीब फाजिलनगर कस्बा है जहां के 'छठियांव' नामक गांव में किसी ने महात्मा बुद्ध को जहरीला सूकर मद्दव कुकुर मुत्ता आधुनिक मशरूम. खिला दिया था जिसके कारण उन्हें दस्त की बीमारी शुरू हुई और मल्लों की राजधानी कुशीनगर तक जाते-जाते वे निर्वाण को प्राप्त हुए। फाजिलनगर में आज भी कई टीले हैं जहां गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से कुछ खुदाई का काम कराया गया है और अनेक प्राचीन वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। फाजिलनगर के पास ग्राम जोगिया जनूबी पट्टी में भी एक अति प्राचीन मंदिर के अवशेष हैं जहां बुद्ध की अतिप्रचीन मूर्ति खंडित अवस्था में पड़ी है। गांव वाले इस मूर्ति को 'जोगीर बाबा' कहते हैं। संभवत: जोगीर बाबा के नाम पर इस गांव का नाम जोगिया पड़ा है। जोगिया गांव के कुछ जुझारू लोग `लोकरंग सांस्कृतिक समिति´ के नाम से जोगीर बाबा के स्थान के पास प्रतिवर्ष मई माह में `लोकरंग´ कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें देश के महत्वपूर्ण साहित्यकार एवं सैकड़ों लोक कलाकार सम्मिलित होते हैं।कुशीनगर से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मल्लों का एक और गणराज्य पावा था। यहाँ बौद्ध धर्म के समानांतर ही जैन धर्म का प्रभाव था। माना जाता है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ( जो बुद्ध के समकालीन थे) ने पावानगर (वर्तमान में फाजिलनगर ) में ही परिनिर्वाण प्राप्त किया था। इन दो धर्मों के अलावा प्राचीन काल से ही यह स्थल हिंदू धर्मावलंम्बियों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। गुप्तकाल के तमाम भग्नावशेष आज भी जिले में बिखरे पड़े हैं। लगभग डेढ़ दर्जन प्राचीन टीले हैं जिसे पुरातात्विक महत्व का मानते हुए पुरातत्व विभाग ने संरक्षित घोषित कर रखा है। उत्तर भारत का इकलौता सूर्य मंदिर भी इसी जिले के तुर्कपट्टी में स्थित है। भगवान सूर्य की प्रतिमा यहां खुदाई के दौरान ही मिली थी जो गुप्तकालीन मानी जाती है। इसके अलावा भी जनपद के विभिन्न हिस्सों में अक्सर ही जमीन के नीचे से पुरातन निर्माण व अन्य अवशेष मिलते ही रहते हैं।
गौतम बुद्ध का जन्म ईसा से 563 साल पहले जब कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी अपने नैहर देवदह जा रही थीं, तो रास्ते में लुम्बिनी वन में हुआ। यह स्थान नेपाल के तराई क्षेत्र में कपिलवस्तु और देवदह के बीच नौतनवा स्टेशन से 8 मील दूर पश्चिम में रुक्मिनदेई नामक स्थान है, वहां आता है। जहां एक लुम्बिनी नाम का वन था।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
महापरिणिर्वान स्थल कुशीनगर जहां भगवान बुद्ध अपने मृत्यु की घोषणा कर त्याग दिए नश्वर शरीर

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Prageet aur Samaj Class 12th hindi Objective & Subjective | Hindi Class 12 Chapter 9 Question Answer

Prageet aur Samaj Class 12th hindi Objective & Subjective | Hindi Class 12 Chapter 9 Question Answer

Sri Lanka Crisis का अंत करने के लिए Lord Buddha की निर्वाण स्थली पर हुई प्रार्थना | Kushinagar

Sri Lanka Crisis का अंत करने के लिए Lord Buddha की निर्वाण स्थली पर हुई प्रार्थना | Kushinagar

Deoria हत्याकांड के सियासी दंगल में Akhilesh yadav किसके साथ, BJP किसके साथ? LIVE

Deoria हत्याकांड के सियासी दंगल में Akhilesh yadav किसके साथ, BJP किसके साथ? LIVE

NIE POSZŁY DO ŁÓŻKA DLA SŁAWY: 10 aktorek ZSRR, które ZNISZCZONO, bo powiedziały „NIE”

NIE POSZŁY DO ŁÓŻKA DLA SŁAWY: 10 aktorek ZSRR, które ZNISZCZONO, bo powiedziały „NIE”

Fatalny błąd Putina! Rosja traci północ, Chiny wchodzą bez walki | WOJNA NA UKRAINIE

Fatalny błąd Putina! Rosja traci północ, Chiny wchodzą bez walki | WOJNA NA UKRAINIE

LIVE: Deoria हत्याकांड पर बड़ी ख़बर, आरोपियों के घर बुलडोज़र चलने वाला है, हो गई घर की नाप!

LIVE: Deoria हत्याकांड पर बड़ी ख़बर, आरोपियों के घर बुलडोज़र चलने वाला है, हो गई घर की नाप!

KUSHINAGAR | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी बुद्ध की शरण में

KUSHINAGAR | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी बुद्ध की शरण में

DZIENNIK NARODOWY #22: WYSOKA-SCHNEPF INTERNOWANA JAK WAŁĘSA, CZY NIESIOŁOWSKI JĄ URATUJE?

DZIENNIK NARODOWY #22: WYSOKA-SCHNEPF INTERNOWANA JAK WAŁĘSA, CZY NIESIOŁOWSKI JĄ URATUJE?

#HNT #कुशीनगर भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर में सिद्धाश्रम धाम से आए लोगों का हुआ भव्य स्वागत...

#HNT #कुशीनगर भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर में सिद्धाश्रम धाम से आए लोगों का हुआ भव्य स्वागत...

Sąd Okręgowy w Warszawie uchyla Europejski Nakaz Aresztowania Romanowskiego. Gdzie jest Korneluk?

Sąd Okręgowy w Warszawie uchyla Europejski Nakaz Aresztowania Romanowskiego. Gdzie jest Korneluk?

KAROL NAWROCKI WETUJE. NIE DLA USTAWY OŚWIATOWEJ, OPŁATY CUKROWEJ I AKCYZY NA ALKOHOL

KAROL NAWROCKI WETUJE. NIE DLA USTAWY OŚWIATOWEJ, OPŁATY CUKROWEJ I AKCYZY NA ALKOHOL

रामाभार स्तूप कुशीनगर (कुशीनारा) यहीं हुआ था भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार, Ramabhar Stupa Kushinagar

रामाभार स्तूप कुशीनगर (कुशीनारा) यहीं हुआ था भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार, Ramabhar Stupa Kushinagar

#vayshali speech bikku Vinay Bodhiprey Mahatero

#vayshali speech bikku Vinay Bodhiprey Mahatero

Jak ZNISZCZYĆ WIGILIĘ KLASOWĄ

Jak ZNISZCZYĆ WIGILIĘ KLASOWĄ

Ważne Spotkania w Warszawie: NATO, Ukraina, Polska! Co ustalili Zełeński i Rutte?

Ważne Spotkania w Warszawie: NATO, Ukraina, Polska! Co ustalili Zełeński i Rutte?

NA ŻYWO: Zełenski w Warszawie - między iluzją a realizmem

NA ŻYWO: Zełenski w Warszawie - między iluzją a realizmem

Najgorsze PLACE ZABAW Świata!

Najgorsze PLACE ZABAW Świata!

दिल्ली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सबसे बड़ा कार्यक्रम क्या है?

दिल्ली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सबसे बड़ा कार्यक्रम क्या है?

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]