दुर्ग में 2 एकड़ अफीम की खेती! BJP नेता सस्पेंड, मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल
Автор: Bharosa24 News
Загружено: 2026-03-07
Просмотров: 12087
Описание:
दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। शिवनाथ नदी किनारे करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन में अफीम की फसल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे खेत का सर्वे किया गया।
जांच में खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और जेवरा सिरसा थाने का घेराव करते हुए आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग जो पहले एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता था, अब नशे का हब बनता जा रहा है।
हालांकि भाजपा नेता विनायक ताम्रकर ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध अफीम की खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
#DurgNews
#OpiumFarming
#ChhattisgarhNews
#BhupeshBaghel
#BJP
#VinayakTamrakar
#DurgBreaking
#CGNews
#CrimeNews
#IndianPolitics
#BreakingNews
#NewsUpdate
#OpiumCase
#Chhattisgarh
#LatestNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: