गणेशघाट के समीप देश का नंबर वन 9 किलोमीटर का बाय पास रोड़ बनेगा- सावित्री ठाकुर
Автор: SKP live news
Загружено: 2024-09-08
Просмотров: 5145
Описание:
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने गणपति घाट पहुंचकर दुर्घटना रोकने हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गणेशघाट समीप देश का नंबर वन 9 किलोमीटर का बाय पास रोड़ बनेगा- सावित्री ठाकुर
धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज शनिवार को राउ-खलघाट मार्ग पर स्थित गणपति घाट का निरीक्षण किया, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के प्रमुख स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए।
एवं भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए, ताकि यहां होने वाली दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके, इसके साथ ही श्रीमती ठाकुर ने यहाँ निर्माणाधीन बायपास (NH52) का निरीक्षण भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में भी मैंने केंद्रीय मंत्री को यह बात रखी थी अब यह घाट दो माह में देश का नंबर वन लगभग 9 किलोमीटर का बाय पास रोड़ बनकर तैयार होगा वर्तमान में 6 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है इससे यह जो दुर्घटनाएं हो रही है इससे लोगों को निजात मिलेगी। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: