हिरासत में आरोपी की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप।
Автор: EXPOSED NEWS
Загружено: 2026-02-27
Просмотров: 83
Описание:
बहराइच -
संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी की मौत परिजनों ने लगाया पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप
एंकर - बहराइच जिले के रामगांव में पुलिस के द्वारा पकड़ कर लाये गए आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है
बताया जा रहा है कि रामगोपाल नाम के आरोपी को रामगांव की पुलिस नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ कर लाई थी और पूछताछ कर रही थी।
मृतक रामगोपाल के परिजनों का आरोप है कि थाने में लेकर जाने के बाद पुलिस ने बेरहमी से मारा पीटा है इसके बाद रामगोपाल की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि रेप के आरोप में आरोपी को थाने पकड़ कर लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ी। इसकी परिजनों को सूचना देने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामगोपाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों का कहना है कि पुलिस के द्वारा की गई पिटाई से ही रामगोपाल की मौत हुई है।
हालांकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक RN सिंह के निर्देश पर थाना अध्यक्ष गुरुसेन सिंह सिपाही पवन यादव सहित अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक रामगोपाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि रामगोपाल की मौत कैसे हुई है।
बाईट - पवन कुमार ( पुलिस क्षेत्राधिकारी) #breakingnews #crime #follow #highlights #उत्तरप्रदेश #police #aligarh #अलीगढ़ #kanpur
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: