Ring Road in Azamgarh
Автор: The Reporter Archana
Загружено: 2021-12-29
Просмотров: 6137
Описание:
राज्य मुख्यालय प्रदेश के इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर व आजमगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में रिंग रोड बनाई जाएगी। इसी तरह लखनऊ में एलीवेटेड सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे शहरी जनता को बेहतर संसाधन मिल सके। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से उनकी इस संबंध में कई बार मीटिंग हो चुकी है, जिसमें तय हुआ कि यूपी के जिलों में रिंग रोड बनाई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर व आजमगढ़ जैसे जिले को अभी लिया गया है और आगे चलकर कुछ जिले और शामिल होंगे। गोरखपुर महानगर के बाहरी आउटर रिंग रोड के लिए 1600 करोड़ की स्वीकृति हो गई है। बरेली में बाईपास निर्माण होगा, जिसमें करोड़ों खर्च होंगे। इलाहाबाद से लखनऊ के बीच फाफामऊ गंगा पुल पर छह लेन सड़क के लिए 2400 करोड़ मंजूर हुआ है। यह काम 2019 तक पूरा होगा। डीपीआर तैयार हो रहा है। लखनऊ में एलीवेटेड सड़कें बनेंगी, फैजाबाद रोड पर इंदिरा नगर में लेखराज मार्केट से पालिटेक्निक चौराहे तक, आईटी चौराहे से डालीगंज चौराहे तक एलीवेटेड सड़क बनेगी। अयोध्या से चित्रकूट तक चार लेन मार्ग बनेगा। लखनऊ से इलाहाबाद तक रेलवे ट्रैक डबल होगा। रेल मंत्री से उनकी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए झांसी से जालौन, उरई बेला होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे तक छह लेने सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 320 किमी होगी और लागत 9600 करोड़ रुपये होगी। यह भी बताया कि प्रदेश की 73 सड़कों को राष्ट्रीय मार्ग बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस पर सहमति जता दी है।
#ringroadinazamgarh
#devolpmentinazamgarh
#purwanchalexpressway
This is my Social Sites:-
Like Facebook page:-
/ blackbeautiarchana
Follow Instagram:-
/ blackbeauti_archana
/ hindifeels
Follow in Pinterest:-
https://www.pinterest.ca/Blackbeauti_...
Follow in Twitter:-
/ blackbeauti_arc
My LinkedIn Page:-
/ archana-yadav-312aa315b
My Tumblr Page:-
https://www.tumblr.com/blog/view/hell...
My SoundCloud Page:-
/ blackbeauti-archana
My Raddit Page:-
/ lovers_uni1
My MySpace Page:-
https://myspace.com/blackbeauti_archana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: