22 फरवरी से मेरठ मेट्रो और नमो भारत का शुभारंभ, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
Автор: Blue Express News
Загружено: 2026-02-14
Просмотров: 113
Описание:
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 फरवरी से परिवहन व्यवस्था का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सेवा नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां) के साथ-साथ मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ होगा। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
मेरठ मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी, जबकि नमो भारत चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दोनों ट्रेनों के डिब्बों की संख्या में भी अंतर है—नमो भारत ट्रेन 6 कोच की है, जबकि मेरठ मेट्रो 3 कोच की होगी।
मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 36 एकड़ में भव्य पंडाल और हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन को सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
मेरठ मेट्रो 2026, नमो भारत ट्रेन रूट, पीएम मोदी मेरठ दौरा, योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम, सराय काले खां स्टेशन, मोदीपुरम स्टेशन, मेरठ साउथ स्टेशन, रीजनल रैपिड रेल, मेरठ जनसभा, यूपी मेट्रो समाचार
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: