कचरा प्रबंधन क्या है | कचरा प्रबंधन पर निबंध | कचरा प्रबंधन कैसे होता है | Waste Management |biology
Автор: Biology ScienceSK
Загружено: 2020-07-02
Просмотров: 184003
Описание:
कचरा प्रबन्धन (Waste Management)
मनुष्यों के क्रियाकलाप वातावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं इसका पता इस बात से चलता है कि अपने द्वारा उत्पादित ठोस, द्रव, गैस कचरे से मनुष्य ही प्रभावित हो रहे हैं जिसके फलस्वरूप अनेक प्रकार के रोग फैल रहे हैं। मनुष्य की जीवन शैली में सुधार के साथ उत्पादित कचरे की मात्रा भी बहुत अधिक बढ़ गई है। नगरों तथा महानगरों में कचरे के पहाड़ (hills) बन गये हैं। रेलगाड़ियों में प्रतिदिन लाखों व्यक्ति यात्रा करते हैं। चाय के लिए प्लास्टिक के प्रयोज्य (disposable) कपों का प्रयोग किया जाता रहा है। ये काँच के गिलास के स्थान पर प्रारम्भ किया गया था। परन्तु प्रतिदिन लाखों की संख्या में उपयोग किए जाने वाले इन कपों के कचरे का प्रभाव क्या होगा और उसका निपटान कैसे होगा। कुछ समय पूर्व इनके स्थान पर कुल्हड़ (मिट्टी के पात्र) उपयोग में लाए जाने लगे किन्तु यह विचार नहीं किया गया कि इतनी बड़ी संख्या में कुल्हड़ बनाने के लिए कितनी अधिक मात्रा में उर्वरक मिट्टी को नष्ट कर दिया जायेगा। अब कागज के डिस्पोजेबल कप का उपयोग हो रहा है। कागज जैव निम्नीकरणीय पदार्थ है। किन्तु कागज बनाने के लिए कितने हरे वृक्ष काटे जायेंगे और उससे पर्यावरण को कितनी क्षति होगी इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। क्या लोग अपना स्टील का गिलास लेकर यात्रा करना पसंद करेंगे?
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: