Corn Price News: मक्का की कीमतों में तेजी क्यों आई ? | CommodityToday | Maize Update | Agriculture
Автор: Commodity Today
Загружено: 2026-08-21
Просмотров: 1137
Описание:
Corn Price News: मक्का की कीमतों में तेजी क्यों आई ? | CommodityToday | Maize Update | Agriculture
मक्का की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और ये उन किसानों के लिए अच्छी खबर है जिन्होंने मक्का की खेती की थी. अगस्त महीने की ही बात करें तो बताया जा रहा है कि अगस्त 2026 में देशभर की मंडियों में मक्के की थोक कीमतों में मजबूती देखने को मिली है जहां अगस्त में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में थोक मक्का भाव 2,151.07 रुपये प्रति क्विंटल रहा.
वहीं इस साल जुलाई के महीने में मक्का के औसत मूल्य 2,115.19 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि पिछले साल अगस्त 2025 के औसत 2,327.23 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में मक्का की कीमतें अभी भी कम है. मक्का की कीमतों की बात करें तो मक्की की कीमतों में सबसे ज्यादा तेज दिल्ली -एनसीऑर में देखी गई है जहां मक्का का थोक भाव जुलाई के 1,695.01 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर अगस्त में 2,271.43 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया.
वहीं हरियाणा में मक्के के भाव में 28.7 प्रतिशत की तेजी भी चर्चा में है और मक्का की कीमत 2027.54 रूपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई. अब दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में मक्का अगस्त के महीने में मक्का 2,447.28 रुपये प्रति क्विंटल, आंध्र प्रदेश में 2,439.36 रुपये प्रति क्विंटल और तेलंगाना में 2,340.27 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करता रहा.
वहीं तमिलनाडु में मक्का का भाव 2,467.18 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो देश के प्रमुख राज्यों में सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है. वहीं पश्चिम बंगाल में मक्का की कीमतों में अच्छी तेजी देखनो को मिली जहां अगस्त 2026 में मक्के का औसत थोक भाव 2,536.51 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिला. वहीं गुजारत और महाराष्ट्र में मक्का के भाव की बात करें तो अगस्त के महीने में गुजरात में मक्के का भाव 2421 रूपये प्रति क्विंटल और महाराष्ट में 2404.19 रूपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
इस तरह मक्का की कीमतों को मासिक आधार पर देखा जाए तो मक्का की कीमतों में वृद्धि है जहां असम में अगस्त के महीने में मक्का की कीमतों में 8.3 प्रतिशत की तेजी, आंध्र प्रधेश में 6.1 प्रतिशत की तेजी, मध्य प्रदेश में 3.2 प्रतिशत की तेजी और छत्तीसगढ़ में 4.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. पर अब अगर मक्की की कीमतों में गिरावट की बात करें तो उत्तराखंड में अगस्त के महीने में मक्की की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है जहां जुलाई के महीने में मक्की की थोक कीमत 2067.57 रूपये प्रति क्विंटल से घटकर अगस्त के महीने में 1389.15 रूपये प्रति क्विंटल पर आ गई.
अब मक्का की कीमतों में तेजी का क्या कारण है अगर इसकी बात की जाए तो इसको लेकर कृषि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पशु आहार, स्टार्च उद्योग और पोल्ट्री सेक्टर की मांग ने मक्का की कीमतों में तेजी लाने का काम किया है. साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि कुछ राज्यों में नई आवक और स्थानीय आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव भी देखने को मिला है. गौरतलब है कि मक्का की कीमतों में हालिया तेजी अच्छी खबर है क्योंकि मक्का की खेती बड़ी संख्या में देश के प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों में किसानों द्वारा की जाती है.
मक्का के प्रमुख उत्पादक राज्यों की बात करें तो इसमें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों का नाम शामिल है. भारत इस समय दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मक्का उत्पादक राज्य है जहां भारत का योगदान वैश्विक मक्का उत्पादन में 3.3 प्रतिशत की है. सात ही एक विशेषज्ञ की माने तो मक्का की कीमतों में तेजी की वजह मक्का से ऐथनॉल बनाया जाना है जिससे मक्का की मांग बढ़ी है और कीमतों में इजाफा हुआ है.
#maizeprice #cornprice #maize #corn #maizepricetoday #cornpricetoday #maizemarket #maizenews #makkabhav #makkaprice #मक्काभाव #ethanol #maizeethanol #agriculturenews #farmernews #commoditynews #commoditymarket #indianagriculture #farmers #indianmaize
.
.
For more info, visit
https://commoditytoday.com/
.
.
Subscribe to the Commodity Today channel & press 🔔 to get notifications for news updates.
/ @commoditytoday
💥Good news for you all.
🔔Subscribe to Commodity Today English:
👉 / @commoditytodayen
🔔Subscribe to Dr. Prem Garg:
👉 / @drpremgarg
🔔Subscribe to Dev Garg:
👉 / @devgarg-ind
Follow Commodity Today on Facebook:
/ commoditytoday
Follow Commodity Today on Instagram:
/ commodityt_
Follow Commodity Today on LinkedIn:
/ commodityt
Follow Commodity Today on Twitter/X:
https://x.com/CommodityT_
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: