राष्ट्रीय कृषि विकास योजना | Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023
Автор: BharatAgri Hindi
Загружено: 2023-06-30
Просмотров: 12878
Описание:
▶️ वीडियो में दिखाए गए कृषि उत्पादों को खरीदने के लिए अभी नीचे 👇🏼 लिंक पर क्लिक करें और 🥳 100% कैशबैक के साथ उत्पाद घर बैठे प्राप्त करें! 📢 कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध हैं!
👉लिंक - https://krushidukan.bharatagri.com/
============================================================
👨🌾नमस्कार किसान भाइयों ! 🙏
🌱भारतअॅग्री मे आपका स्वा गत है 💐
✅आजका विषय - 🌱राष्ट्रीय कृषि विकास योजना | Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023👌
कृषि क्षेत्र का विकास करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। इन प्रयासों के माध्यम से फसल में सुधार करने से लेकर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। वर्ष 2007 में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिसके लिए राज्यों को अपने अनुसार अपनी कृषि और संबंधित क्षेत्र की विकास गतिविधियों में चुनने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana के अंतर्गत कृषि संबंधित विभाग -
1. क्रॉप हसबेंडरी
2. हॉर्टिकल्चर
3. एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज
4. डेयरी डेवलपमेंट
5. एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन
6. फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ
7. प्लांटेशन एंड एग्रीकल्चरल मार्केटिंग
8. फूड स्टोरेज एंड वेयरहाउसिंग
9. सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन
10. एग्रीकल्चरल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन
11. अदर एग्रीकल्चरल प्रोग्राम एंड कोऑपरेशन
Rashtriya Krishi Vikas Yojana के लाभ तथा विशेषताएं -
1. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का शुभारंभ किया गया था।
2. इस योजना के माध्यम से कृषि और संबंधित क्षेत्रों में समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।
3. जिसके लिए राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश अपनी कृषि और संबंधित क्षेत्र की विकास गतिविधियों को चुन सकेंगे।
4. इस योजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना एवं 12वीं पंचवर्षीय योजना में लागू किया गया था।
5. 11वीं योजना के दौरान राज्यों में 22408.76 करोड़ रुपए जारी किए गए थे एवं 5768 परियोजनाओं को लागू किया गया था।
6. 12वीं पंचवर्षीय योजना में इस योजना के अंतर्गत 3148.44 करोड़ रुपए जारी किए गए थे एवं फसल विकास, बागवानी, कृषि मशीनरीकरण आदि के क्षेत्रों में 7600 योजना को लागू किया गया था।
7. 2014-15 तक इस योजना को 100% केंद्रीय सहायता के साथ लागू किया जा रहा था।
8. वर्ष 2015-16 से इस योजना के वित्तपोषण पैटर्न को केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में बांट दिया गया। केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस योजना का फंडिंग पैटर्न 100% अनुदान ही है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य -
1. जोखिम न्यूनीकरण, कृषि-बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से कृषि-व्यवसाय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों के प्रयासों को मजबूत करना।
2. सभी राज्यों को उनकी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएँ बनाने में स्वायत्तता और लचीलापन प्रदान करना।
3. उत्पादकता को प्रोत्साहित करके और मूल्य श्रृंखला से जुड़े उत्पादन मॉडल को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करना।
4. मशरूम की खेती, एकीकृत खेती, फूलों की खेती आदि के माध्यम से आय सृजन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करके किसानों के जोखिम को कम करना।
5. विभिन्न कौशल विकास, नवाचार और कृषि-व्यवसाय मॉडल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना।
राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज -
1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. आयु का प्रमाण
5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
6. मोबाइल नंबर
7. ईमेल आईडी आदि
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया -
1. सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
3. होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
5. आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
6. अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
7. इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
8. इस प्रकार आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
आपको यह वीडियो 📷कैसा लगा यह हमें कमेंट में बताना न भूलें , और इस वीडियो को अपने अन्य 🧑🌾किसान मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें👍
✅हमारे अन्य सोशल मीडिया पेजेस -
👉भारतअॅग्री ऍप - http://bit.ly/2ZyV2yl
👉भारतअॅग्री कृषि दुकान - https://krushidukan.bharatagri.com/
👉फेसबुक हिन्दी - https://bit.ly/36KuGOe
👉फ़ेसबुक मराठी - https://bit.ly/36KuGOe
👉इंस्टाग्राम - https://bit.ly/3B9Ny8G
👉वेबसाइट - www.bharatagri.com
👉लिंक्ड इन - https://bit.ly/3TWtK0Z
👉भारतअॅग्री मराठी यूट्यूब चैनल - https://bit.ly/3Ryf3zt
👉भारतअॅग्री हिन्दी यूट्यूब चैनल - https://bit.ly/3L2cRxF
#bharatagri #agriculture #hindi #farming #bharatagrihindi #kisan #kheti #fasal
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: