CBI दुखी और Arvind Kejriwal-Manish Sisodia खुश न हों अभी बवाल बाकी हैं | AP Singh Interview | AAP
Автор: State Mirror Hindi
Загружено: 2026-02-28
Просмотров: 5784
Описание:
सीना ठोंक कर खुद को आजाद भारत की सबसे बड़ी और इकलौती काबिल (सुप्रीम कोर्ट की नजर में कभी सरकारी तोता रही) केंद्रीय जांच एजेंसी कहते हुए न हाँफने वाली CBI, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को अदालत से ब-इज्जत बरी करवाने के बाद फिर संदेह के घेरे में है. एमपी एमएलए के मुकदमों के लिए गठित दिल्ली की राउज एवन्यू विशेष कोर्ट ने न केवल पॉलिटिकल करियर सीबीआई के हाथों तबाह करवाए बैठे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को, मुकदमा का ट्रायल शुरू होने से पहले ही ‘ब-इज्जत’ बरी कर दिया. अपितु मुकदमे में शामिल बाकी बचे 20-21 मुलजिमों को भी छोड़ दिया.
आखिर सीबीआई इस बार भी कैसे कोर्ट में मुंह की खाकर न केवल हार गई अपित उस हाई-प्रोफाइल मुकदमे में हाँफती हुई भी दिखाई दी जिसके मुलजिम गली-कूंचे के मवाली जेबतराश मजनू नहीं, अपितु देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री थे. आखिर कैसे यहां भी मुकदमे का ट्रायल शुरू होने से पहले ही, हमेशा खुद को सबसे ज्यादा काबिल समझने वाली वह सीबीआई चारों खाने कानून की देहरी पर पसीने से तर-ब-तर पसरी हुई दिखाई पड़ी, जो 27-28 साल पहले दुनिया को हिला डालने वाले बिहार (पटना) के शिल्पी जैन-गौतम सिंह दोहरे और बदनाम हत्याकांड में 27 साल बाद भी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले व राबड़ी देवी के सगे भाई और पूर्व सांसद संदिग्ध साधू यादव के ‘खून’ के नमूने तक नहीं ले सकी है.
इन्हीं बेहद उलझे हुए मगर अहम सवालों के जवाब के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने नई दिल्ली में मौजूद सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह से बात की, तब पता चला कि यहां हमाम में सब नंगे हैं. इसलिए न किसी के फंसने पर मातम मनाना उचित है और न किसी के सीबीआई के शिकंजे से हाल-फिलहाल बाहर आने पर लड्डू बांटने का वक्त है. क्योंकि अभी रास्ते सबके लिए और भी बाकी बहुत बचे हैं.
HOST: SANJEEV CHAUHAN, EDITOR INVESTIGATION
GUEST: DR AP SINGH, Sr. COUNCIL, SUPREME COURT
PRODUCER: AUNEESH SHARMA
VIDEO EDITOR: MOHIT SHARMA
#CBI #ArvindKejriwal #ManishSisodia #APSinghInterview #interview #RouseAvenueCourt #DelhiPolitics #BreakingNews #LegalNews #AAP #PoliticalControversy #HindiNews
_____________________________________________________________________
Get the Hindi top news, breaking news, Live News, Latest News, Political, Entertainment, Sports and Lifestyle News only on State Mirror Hindi
हिन्दी की खबरों, एक्सक्लूसिव वीडियो और देश के हर राज्य की ख़बर पर नज़र रखने के लिए State Mirror से जुड़ें
#hindinews #Statenews #newsinhindia #breakingnews #StateMirrorHindi
Follow us on FB : / statemirrornews
Follow us on X : https://x.com/statemirrornews
Follow us on Instagram : / statemirrornews
Subscribe us Youtube : / @statemirrornews
Visit our website : https://www.statemirror.com
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: