जहांगीराबाद: प्रभु श्री राम लीला में अहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला सम्पन्न
Автор: Nishpaksh varta samachar
Загружено: 2024-09-30
Просмотров: 197
Описание:
निष्पक्ष वार्ता समाचार - NVS
प्रभु श्री राम लीला में अहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला सम्पन्न
बुलंदशहर के जहाँगीराबाद में रविवार की रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार, गंगा आगमन और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी जाने के क्रम में श्रीराम ने अपने चरण से स्पर्श कर देवी अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद गंगा आगमन की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी पहुंचे श्रीराम जनकपुरी की शोभा देखकर प्रसन्न हुए और उन्होंने जनकपुरी का भृमण भी किया। यह जानकारी कमेटी के संस्थापक रामहरि गोयल ने दी। रविवार की श्रीराम आरती जहाँगीराबाद अस्पताल के संचालक डॉ तरुण शर्मा के छोटे भाई प्रतीक शर्मा, कुनाल ओझा और दीपांशु ओझा ने संयुक्त रूप से की। कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश लोधी ने बताया कि 1 अक्टूबर को नगर में रामबारात का आयोजन भी रामलीला कमेटी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमे सभी क्षेत्रवासियो को प्रभु श्री राम बरात के दर्शन होंगे।
देखिये खबर निष्पक्ष वार्ता समाचार पर।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: