निघासन में पंकज यादव द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'सोनपरी' की मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू/सुमेर दर्पण
Автор: SUMER DARPAN NEWS LIVE
Загружено: 2022-07-26
Просмотров: 1075
Описание:
निघासन में पंकज यादव द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'सोनपरी' की मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू
निघासन खीरी। विनय वर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म सोनपरी का मुहूर्त कल लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में हुआ था। जिसके निर्माता विनय वर्मा व पंकज यादव है और इस फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में भोजपुरी के मशहूर एक्टर अविनाश शाही और अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, परी सिहं, सोना सिंह, आराध्या और नैंन्शी, खलनायक इन्द्रसेन यादव, मोबीन सिकन्दर, फूलचन्द यादव, सहकलाकार पंकज यादव, दीपक यादव, समीर खान, आजाद खान, नीरज सिंह (एडवोकेट ), समर पड़ित, शिवम (एडवोकेट ), ज्ञान अवस्थी, कन्हैया शुक्ला, अनिल राजपूत इस फिल्म की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फ़िल्म में अविनाश शाही व ज्योति की शानदार कमेस्ट्री देंखने को मिलेगी। प्रोडक्शन का कार्य भार इरफान पिंडारी के कन्धो पर है । लेखक व निर्देशक शाद अहमद शाद, सह निर्देशक अमन सिंह व ऋषि वर्मा ने निर्देशन का कार्यभार संभाला। वहीं इस फ़िल्म के प्रचारक कुलदीप कुमार चौरसिया है।
कैमरामैन विनय वर्मा फाइट मास्टर प्रभात चौधरी, नृत्य विवेक थापा, गीतकार पवन शर्मा ने मधुर गीत दिए हैं इसे अपने संगीत से अरविन्द लाल यादव नें सजाया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमा घरो में आएगी।
निर्माता ने बताया है कि यह फ़िल्म साफ सुथरी है और इस फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ बैठ कर देंखने में मन मे कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।
सुमेर दर्पण से अरविंद यादव की खास रिपोर्ट
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: