गोधरा कांड पर मोदी पर सवाल उठाने वाले SANJEEV BHATT क्यों अब जेल में बिताएंगे रातें |CRIME TAK
Автор: Crime Tak
Загружено: 2019-06-21
Просмотров: 658142
Описание:
Modi और Amit Shah पर आरोप लगाने वाले बर्खास्त IPS Sanjeev Bhat को Custodial death के लिए उम्रकैद
साल 1990 के हिरासत में मौत मामले में पूर्व आईपीएस अफसर संजीव भट्ट और अन्य पुलिस अफसर प्रवीण सिंह जाला को जामनगर जिला अदालत ने गुरुवार को दोषी करार दिया. इन दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने प्रवीण सिंह झाला और भट्ट को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. अन्य दोषियों को आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत दोषी करार दिया गया.
यह मामला साल 1990 का है. उस वक्त संजीव भट्ट जामनगर में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात थे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा के वक्त जमजोधपुर में संप्रदायिक दंगों के दौरान उन्होंने 150 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें से एक शख्स प्रभुदास वैष्णानी की कथित टॉर्चर के कारण रिहा होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद आठ पुलिसवालों पर कस्टडी में मौत को लेकर मामला दर्ज किया गया, जिसमें भट्ट भी शामिल थे. लेकिन आखिर संजीव भट्ट हैं कौन और क्या है उनका इतिहास? आइए आपको बताते हैं.
पीएम मोदी के मुखर विरोधी
संजीव भट्ट कई मामलों में विवादों में रहे हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर विरोधी रहे हैं. 1985 में आईआईटी बॉम्बे से एम.टेक की डिग्री हासिल करने वाले भट्ट 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं. कस्टोडियल डेथ के मामले के बाद साल 1996 में जब वह बनासकांठा जिले के एसपी थे, तब उन पर राजस्थान के एक वकील को फर्जी ड्रग्स मामले में फंसाने का आरोप लगा. साल 1998 में उन पर एक अन्य मामले में कस्टडी में टॉर्चर का आरोप लगा.
A former top Indian policeman critical of Prime Minister Narendra Modi's alleged role in deadly anti-Muslim riots in 2002 has been jailed for life.
---------
About the Channel:
आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। मगर आने वाले वक़्त की नीयत क्या है ये तभी जाना जा सकता है जब हम अपने आंख और कान खुले रखें। और इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बरों से आपको आगाह करके। ताकि आप सुरक्षित रहें।
Nowadays we are living in such a age, where one knows that what will happen in next moment? In such scenario what we can do is to be stay aware each moment. We can prepare for future only if we keep our eyes and ears open. CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
Follow us on:
FB: / crimetakofficial
Twitter: / crimetakbrand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: