Moradabad News खत्री सभा द्वारा स्वजातीय जरूरतमंद महिलाओं को खत्री महिला कल्याण आजीवन मासिक पेंशन
Автор: MORADABAD AAJ
Загружено: 2025-12-31
Просмотров: 63
Описание:
मुरादाबाद। खत्री सभा द्वारा स्वजातीय जरूरतमंद महिलाओं को खत्री महिला कल्याण आजीवन मासिक पेंशन योजना के अंतर्गत बाज़ीगरान स्ट्रीट स्थित खत्री विनोद खन्ना भवन में पेंशन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता व शिव सेना उ(व बाला साहब ठाकरे गुट के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विशेष गुप्ता ने कहा कि खत्री सभा मुरादाबाद द्वारा चलाए जा रहे समस्त समाजहितार्थ कार्य अति प्रशंसनीय है। हमें इसी प्रकार आगे आकर अपने अपने समाज की जरूरत मन्द महिलाओं की सेवा करनी चाहिये जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा ने खत्री सभा द्वारा दी जा रही ये राशि किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस पेंशन से जरूरतमंद तबके की न केवल आर्थिक जरूरतें पूरी होगी, बल्कि उनके चेहरों पर नई रौनक भी लौट आएगी।
खत्री सभा के अध्यक्ष श्याम खन्ना ने बताया कि लंबे समय से तेरह महिलाओं को 1250 रुपये की पेंशन वितरित की हैं, आगामी माह से 15 मातृशक्तियों को माििसक पेंशन वितरित की जाएगी। श्री खन्ना ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज मे जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता करना है। कार्यक्रम में खत्री सभा के सरंक्षक योगेंद्र स्वरूप खन्ना के सौजन्य से उपस्थित पेंशन लाभार्थी महिलाओं को व उनके सहयोगी के रूप में आयी महिलाओं को इस कड़ाके की ठंड में गर्म ऊनी शाल वितरित किये गये।
इस अवसर पर कमल अरोरा, दीपक कपूर, दिनेश कपूर,रवि मेहरोत्रा, विजय टंडन, शरद कपूर, पंकज टंडन, अनूप मेहरोत्रा, राज नारायण मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा,आदि उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: