“2016 की घटना पर सतरोल खाप का बड़ा खुलासा!”कोठी कांड, माफी, समझौता या बरी पूरा निचोड़“100+ खापों ..?
Автор: Gramin Bharat (ग्रामीण भारत)
Загружено: 2026-03-02
Просмотров: 5356
Описание:
ग्रामीण भारत मंच के पॉडकास्ट में इस बार 2016 की चर्चित घटना और उसके बाद हुए सामाजिक व कानूनी घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। सतरोल खाप के तत्कालीन प्रधान चौधरी रामनिवास लोहान ने उस समय की परिस्थितियों और खाप पंचायतों की भूमिका को क्रमवार तरीके से रखा।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद कई युवा कानूनी प्रक्रिया में फंसे और मामला वर्षों तक चला। समाज में तनाव की स्थिति थी और भविष्य को लेकर चिंता भी थी। ऐसे में सतरोल खाप सहित कई खापों ने संवाद का रास्ता अपनाने की पहल की।
16 जनवरी 2020 को जींद की जाट धर्मशाला में सतरोल खाप की चिट्ठी पर ऐतिहासिक महापंचायत बुलाई गई, जिसमें 100 से अधिक खापों ने भाग लिया। इस बैठक में सामाजिक स्तर पर निर्णय लिया गया। पॉडकास्ट में बताया गया कि संबंधित परिवार की ओर से भी महापंचायत के निर्णय को स्वीकार करने की बात कही गई थी।
हाल ही में CBI कोर्ट के निर्णय के बाद यह विषय फिर सुर्खियों में है। चौधरी रामनिवास लोहान ने कहा कि उस समय खाप पंचायतों की प्राथमिकता समाज में शांति स्थापित करना और युवाओं के भविष्य की रक्षा करना था।
उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों और दुष्प्रचार से अलग हटकर तथ्यों को समझना आवश्यक है। ग्रामीण भारत मंच का यह एपिसोड सामाजिक परंपरा, न्यायिक प्रक्रिया और सामुदायिक समाधान के बीच संतुलन को समझने का प्रयास है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: