सम्पूर्ण भूगोल 🔥 Class 10th Social Science Complete Geography in One shot | Bihar Board 2026
Автор: VGS (VIVEKANAND GLOBAL STUDIES)
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 70
Описание:
सम्पूर्ण भूगोल 🔥 class 10th Social Science Complete Geography in one shot
#viralvideo #education #class10th #geography #tranding
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
1. कोयला किस प्रकार का संसाधन है?
(a) अनवीकरणीय
(b) नवीकरणीय
(c) जैव
(d) अजैव
2. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन है?
(a) मानवकृत
(b) पुनः पूर्तियोग्य
(c) अजैव
(d) अचक्रिय
3. तट रेखा से कितने कि.मी. क्षेत्र सीमा अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र कहलाते हैं?
(a) 100 N.M.
(b) 200 N.M.
(c) 150 N.M.
(d) 250 N.M.
4. डाकुओं की अर्थव्यवस्था का संबंध है -
(a) संसाधन संग्रहण से
(b) संसाधनों के अनियोजित विदोहन से
(c) संसाधन के नियोजित दोहन से
(d) इनमें से कोई नहीं
5. समुद्री क्षेत्र में राजनीतिक सीमा के कितनी कि.मी. क्षेत्र तक राष्ट्रीय संपदा निहित है?
(a) 10.2 कि.मी.
(b) 15.5 कि.मी.
(c) 12.2 कि.मी.
(d) 19.2 कि.मी.
II. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
संसाधन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: पर्यावरण में उपलब्ध वे सभी वस्तुएं जो मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं और जिन्हें बनाने के लिए हमारे पास तकनीक उपलब्ध है, संसाधन कहलाती हैं। संसाधन भौतिक (जैसे भूमि, जल) और जैविक (जैसे वन, जीव-जंतु) दोनों हो सकते हैं।
सतत विकास की अवधारणा क्या है?
उत्तर: सतत विकास का अर्थ है विकास की वह प्रक्रिया जिसमें वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार की जाए कि भविष्य की पीढ़ी के लिए संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुँचे।
मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखें।
उत्तर: (i) पर्वतीय क्षेत्रों में सीढ़ीनुमा खेती (सोपानी कृषि) करना। (ii) मरुस्थलीय क्षेत्रों में पट्टी कृषि या वृक्षों की कतार लगाकर पवन अपरदन को रोकना।
जलोढ़ मृदा के विस्तार वाले राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर: उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और असम।
खादर और बांगर में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर: नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहते हैं (यह अधिक उपजाऊ होती है), जबकि पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहते हैं (इसमें कंकड़ की मात्रा अधिक होती है)।
पवन अपरदन वाले क्षेत्र में कृषि की कौन सी पद्धति उपयोगी है?
उत्तर: पट्टी कृषि (Strip Cropping), जिसमें फसलों के बीच घास की पट्टियाँ उगाई जाती हैं ताकि हवा की शक्ति को कम किया जा सके।
बहुउद्देशीय परियोजना से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: वैसी नदी घाटी परियोजनाएँ जिनसे एक साथ कई उद्देश्यों की पूर्ति होती है (जैसे सिंचाई, बिजली उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण और पर्यटन), उन्हें बहुउद्देशीय परियोजना कहते हैं।
जल संकट क्या है?
उत्तर: जल की मांग की तुलना में जल की उपलब्धता में कमी होना जल संकट कहलाता है। प्रदूषण और अति-दोहन इसके मुख्य कारण हैं।
अंतर्राज्यीय जल विवाद के क्या कारण हैं?
उत्तर: नदियों के जल के बँटवारे को लेकर दो या दो से अधिक राज्यों के बीच होने वाला विवाद। जैसे- कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद।
वन्य जीवों के ह्रास के दो मुख्य कारण लिखें।
उत्तर: (i) वनों की अंधाधुंध कटाई (आवास विनाश)। (ii) वन्य जीवों का अवैध शिकार।
चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: उत्तराखंड के स्थानीय लोगों द्वारा पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनसे चिपक जाना और ठेकेदारों का विरोध करना इसका मुख्य उद्देश्य था।
रेड डाटा बुक क्या है?
उत्तर: यह वैसी पुस्तक है जिसमें विलुप्त हो रहे और संकटग्रस्त जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों की सूची दर्ज की जाती है।
खनिजों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर: खनिज संसाधन अनवीकरणीय और सीमित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए और देश के आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए इनका संरक्षण जरूरी है।
धात्विक और अधात्विक खनिज में अंतर बताएं।
उत्तर: धात्विक खनिज को गलाने पर धातु प्राप्त होती है (जैसे लोहा), जबकि अधात्विक खनिज को गलाने पर धातु प्राप्त नहीं होती (जैसे अभ्रक)।
लौह और अलौह खनिज में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर: जिन खनिजों में लोहे का अंश पाया जाता है वे लौह खनिज हैं (जैसे मैंगनीज), और जिनमें लोहा नहीं होता वे अलौह खनिज हैं (जैसे तांबा)।
अभ्रक का उपयोग क्या है?
उत्तर: अभ्रक का उपयोग मुख्य रूप से विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में किया जाता है क्योंकि यह विद्युत का कुचालक होता है।
चूना पत्थर की क्या उपयोगिता है?
उत्तर: चूना पत्थर मुख्य रूप से सीमेंट उद्योग का कच्चा माल है। इसका उपयोग लौह-इस्पात उद्योग में भी होता है।
सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?
उत्तर: फोटोवोल्टेइक सेलों के माध्यम से सूर्य की किरणों को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदलकर सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।
बायोगैस क्या है?
उत्तर: कृषि अपशिष्ट, पशुओं के गोबर और मानव मल के गलने-सड़ने से जो गैस उत्पन्न होती है, उसे बायोगैस कहते हैं।
कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखें।
उत्तर: 1. एंथ्रासाइट (सबसे अच्छा), 2. बिटुमिनस,
3. लिग्नाइट, 4. पीट।
पेट्रोलियम से प्राप्त होने वाली वस्तुओं के नाम लिखें।
उत्तर: गैसोलीन, डीजल, केरोसिन, स्नेहक तेल, मोम और प्लास्टिक।
मोनाजाइट भारत के किस राज्य में पाया जाता है?
उत्तर: यह मुख्य रूप से केरल के तटवर्ती क्षेत्रों की बालू में पाया जाता है।
परमाणु शक्ति के लिए किन खनिजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: यूरेनियम, थोरियम, बेरिलियम और इल्मेनाइट।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: