Lucknow Bara Imambara Bauli ( लखनऊ की भूलभुलैया ) Full Detail In Hindi
Автор: Dharmendra Singh Vlog
Загружено: 2017-08-23
Просмотров: 948527
Описание:
लखनऊ की भूलभुलैया बड़े इमामबाड़े के उपरी हिस्से में 105 मीटर दायरे में फैला इमामबाड़े का वो अभिन्न अंग है जो न सिर्फ लखनऊ बल्कि पुरे विश्व में प्रशिद्ध है. भूलभुलैया असल मे सैंकड़ो मार्ग और सुरंगों की वो जटिल प्रणाली होती है जिसमे कोई भी आसानी से भ्रमित हो सकता है. बड़ा इमामबाडा लखनऊ के चौथे नवाब असफ उद दौला ने अकाल ग्रस्त अवध की प्रजा को रोजगार देने के मकसद से बनवाया था.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं इमामबाडा कोई मस्जिद या दरगाह को नहीं कहते , बल्कि वो एक पवित्र कक्ष ( हॉल ) होता है जहां शिया मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग मुहर्रम के दिन इकट्ठे होकर शोक मनाते है. मुहर्रम मोहम्मद इब्न अब्दुल्ला के पोते हुसैन अली की मौत की सालगिराह पर मनाया जाता है जो कर्बला की लड़ाई में मारे गये थे.
भूल भुलैया और बड़े इमामबाड़े का इतिहास
नवाब असफ उद दौला बड़े ही दरियादिल इंसान थे उनके बारे में कहावत थी के ‘ जिसको ना दे मौला , उसको दे असफ उद दौला ‘. 1784 में लखनऊ में भयंकर अकाल पड़ा, पूरा अवध दाने दाने का मोहताज हो गया तो लोग मदद मांगने नवाब के पास गये, तब नवाब साहब को उनके वजीरो में सलाह दी के वो खजाने में जमा राशि गरीबो में बाँट दे. मगर नवाब साहब का मानना था के ऐसे खैरात में धन बांटने से लोगो को हराम का खाने की आदत पड़ जाएगी. इसलिए उन्होंने रोजगार देने के लिए एक इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया जिसको बाद में बड़ा इमामबाड़ा नाम दिया गया.
इमामबाड़ा बनवाने से पहले नवाब साहब ने इसके नक़्शे को बनवाने के लिए एक मुकाबला करवाया था जिसे दिल्ली के एक मशहूर वास्तुकार किफ़ायत उल्लाह ने जीता था. उनके बनाये नक़्शे के तहत 14 साल में बनकर तैयार हुए इमामबाड़े के परिसर में एक असफी मस्जिद, बावड़ी और भूलभुलैया भी मौजूद है. इमाबाड़े के निर्माण के दौरान लघभघ पुरे लखनऊ के बाशिंदे काम करने आते थे, और ऐसा माना जाता है की गरीब लोग दिन में इमारत को बनाते थे और अमीर ऊँचे ओहदे के लोग रात में उसे तोड़ देते थे.
परिसर में मौजूद शाही बावड़ी और अस्फी मस्जिद का डिजाईन भी किफायत उल्ला ने तैयार किया था. ऐसी धारणा है की इस बावड़ी के कुँए में गोमती नदी से एक गुप्त रास्ते से पानी आता था और उसी पानी में खजाने का नक्शा और चाबी भी फेकीं गई थी.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: