रवि सिंह सरदार के दस्ता से मुठभेड़ ?? पत्नी भी है नक्सली
Автор: News Aapka
Загружено: 2026-03-01
Просмотров: 1818
Описание:
नमस्कार आप देख रहे न्यूज आपका जराइकेला और छोटा नागरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके कोलबोंगा बिनईकीर गांव में बीच जंगल में सुबह से सुरक्षा बलो का ऑपरेशन जारी है जिसमें आईडी ब्लास्ट से कोबरा 209 ac अजय मलिक घायल हुए और मुठभेड़ के दौरान विक्रम यादव को पेट में गोली लगी है अन्य सजीव कुमार जवान घायल हो गया । फिलहाल उनके बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा । आधिकारिक रूप से अभी तक किसी भी नक्सली के मारे जाने की सूचना नहीं है । लेकिन सूत्रों के हवाले से ये बाते निकल कर सामने आ रही ही की कई माओवादियों को मुठभेड़ के बाद घेरा जा चुका है और बताया जा रहा है कि माओवादी रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है रवि सिंह सरदार की बात करे तो ये भाकपा माओवादी पार्टी में सब्जोनल कमिटी मैंमर है और ये सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलंगदीह गांव का रहने वाला है । ये हाथों में इंसास रायफल पकड़ता है और गोरिल्ला युद्ध में माहिर है । इसकी पत्नी भी माओवादी है नाम है मीना पाड़िया उर्फ nepu पहाड़िया ये वेस्ट बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है । ये भी इंसास रायफल पकड़ती है । रवि सिंह सरदार कई मामलों में मोस्ट वांटेड हैं । 14 जून 2019 को सरायकेला-खरसावां के तिरुलडीह थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ूहाट में पांच जवानों की हत्या कर हथियार लूटने में ये शामिल था । रबी हथियार चालने में काफी expert है ये 2020 में लोटा पहाड़ नामक जगह में कई ट्रेनिंग कैंप लगा कर माओवादी को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दे चुका है । रवि और उसके अन्य साथियों ने मिलकर प्रताप हेंब्रम की हत्या कर दी थी जोकि टोंटो थाना अंतर्गत तुंबाहाका गांव के रहने वाले थे जिसे घर से निकाल कर निर्मम हत्या कर दी । 2023 में ही इसने गोईलकेरा के पांता गांव की चारो पुरती की हत्या की थी इसके साथ उस समय उसके अन्य 10 से 15 साथी मौजूद थे ।
पुलिस का मुखिबर होने के शक में लोवाबेड़ा निवासी ड्राइवर उर्फ रोंदो सुरिन की 2023 अगस्त में गला रेतकर हत्या रवि और उसके साथियों ने की ।हाल में 4000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री लूट कांड में भी रवि शामिल रहा था । और ये लुट कांड को अनल दा के दस्ते ने अंजाम दिया था । आपको बता दे कि ।रवि का एक सबसे करीबी दोस्त अपटन था दोनों गोरिल्ला युद्ध में माहिर मगर अपटन को सुरक्षा बलो ने साल साल पहले मार गिराया । रवि अक्सर अजय महतो सागेन के दस्ते में मौजूद रहता है । ये मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ भी रहा है साथ ही सेंट्रल कमिटी मेंबर मारे गए अनल दा के दस्ते में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है । अभी संगठन में मात्र कुछ बचे खुचे माओवादि लड़ाके हैं जो कुछ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं या कुछ देर तक लड़ सकते है उसमें रबी अजय महतो मंगल सौरभ उर्फ गौरव
चंदन लोहरा महादेव उर्फ सचिन मारडी है ये तमाम लोग गोरिल्ला युद्ध में माहिर हैं और इसी को लेकर हो सकता है कि हथियार छोड़ आत्म समर्पण नहीं कर रहे । अपने मारे गए साथियों के बदले की भावना को लेकर माओवादी अपने कई रणनीतियां में बदलाव भी किए हैं जिसके वजह से सुरक्षा बलो को ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है और काफी गुप्त तरीके से जंगल में रह रहे । एक तरफ से कहे तो बिल्कुल लोगो से कट ऑफ हो गए और सिर्फ उनकी गतिविधि रातों में देखने को मिलते हैं ऐसा बताया जाता है ।ऐसे में ये जंग कितनी लंबी चलेगी ये तो देखना दिलचस्प होगा बाकी कल क्या कुछ नया अपडेट निकल कर सामने आता है मै आपको समय समय पर अपडेट देता रहूंगा धन्यवाद
#jharkhand
#news
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: