धनु राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव l
Автор: AACHARYA RITESH PANDEY
Загружено: 2022-11-26
Просмотров: 455
Описание:
Facebook Page - / aacharyriteshpandey
Instagram - https://www.instagram.com/reel/CcaORM...
YouTube Channel - / @aacharyariteshpandey
2nd YouTube Channel - / @jyotishandvastusaralupay
• #पूजा करते हुए किन किन बातों का ध्यान रखना...
• शीघ्र विवाह हेतु करें ये उपाय।। #विवाह #vivah
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। धनु राशि के लोग प्रभावी, चमकदार और अपने आने वाले कल के लिए आशावादी नज़रिए वाले होते हैं। धनु राशि के लोग धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि इस राशि में जन्मे लोग फैशन की चाह रखने वाले, और ईमानदार होते हैं। धनु राशि का चिन्ह धनु राशि का चिन्ह 'अश्व मानव' होता है जिसका पिछला हिस्सा घोड़े का होता है और सामने का हिस्सा मानव का है जिसके हाथ में प्रत्यंचा चढ़ा हुआ तीर धनुष रहता है। इस राशि चिन्ह, मानव अंग, जिसके हाथ में एक तीर धनुष है उससे ये बात साफ़ जाहिर होती है कि धनु जातक आध्यात्मिक प्रकृति वाले इंसान होते हैं।
धनु जातकों की शारीरिक बनावट
इस राशि के लोग शरीर से काफी मज़बूत होते हैं। इस राशि के लोगों के बाल बहुत अच्छे और आँखें बहुत चमकीली होती हैं, जो इन्हे काफी आकर्षक बनाती हैं। इस राशि के जातकों की आवाज़ काफी आकर्षक होती है और लोगों को खूब भाती है।
धनु जातकों का व्यक्तित्व
धनु राशि के जातक किसी भी बात या इंसान पर ऐसे ही विश्वास नहीं कर लेते हैं। जिज्ञासु प्रवृत्ति के होने की वजह से इनमें हमेशा कुछ नया जानने की लालसा बनी रहती है। धनु राशि में जन्मे लोग कभी भी बंध कर नहीं रह सकते हैं, इन्हे स्वतंत्र रहने की आदत होती है।
धनु जातकों के शौक
धनु जातकों को उपन्यास या किताब पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। टेलीविज़न पर आने की भी इन्हे काफी इच्छा होती है। इसके अलावा इन्हे पर्यटन से जुड़े कामों में भी विशेष रूचि होती है।
धनु जातकों की कमियाँ
धनु राशि के लोगों को बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है। इस राशि के लोगों को किसी भी तरह के पारिवारिक समबन्धों में कोई दिलचस्पी नहीं होती हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग धन खर्च भी बहुत ज़्यादा करते हैं।
धनु जातकों का शिक्षा और व्यवसाय
धनु राशि के जातक अगर चिकित्सा विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, विज्ञान विषयों, प्रबंधन इत्यादि क्षेत्रों में पढ़ाई करें तो उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धनु राशि के लोग प्रभावशाली राजनेता, मानव संसाधन प्रबंधक, एनजीओ कार्यकर्ता, शिक्षक, आदि बनने के काबिल होते हैं।
धनु जातकों का प्रेम संबंध
धनु राशि के लोग बतौर प्रेमी हंसमुख, और मस्ती मज़ाक करने वाले होते हैं। ये लोग रोमांटिक और नाटकीय स्वभाव के होते हैं। ये शादी भी केवल शौक के लिए करते हैं
धनु राशि के जातकों का वैवाहिक/दांपत्य जीवन- पारिवारिक जीवन
धनु जातकों का वैवाहिक जीवन काफी सुखी रहता है। इन्हे प्यार देना और प्यार पाना बेहद अच्छा लगता है। धनु राशि के जातक बचपन में दुःख झेलते हैं लेकिन बड़े होने के साथ-साथ उनका दुःख ख़ुशियों में बदल जाता है।
#sagittarius november 2022
#sagittarius tarot
#sagittarius tarot reading
#Sagittarius
#sagittarius tarot love
Sagittarius tarot
#Sagittarius today
star plus
#sagittarius november 2022 reading
#sagittarius november 2022 tarot
#Sagittarius november 2022
#dhanu rashifal
#dhanu rashi 2022
#dhanu rashi 2023
#Dhanu rashi
#dhanu rashifal
#sagittarius love tarot
sagittarius 2022 reading
sagittarius 2022 tarot reading
sagittarius reading
sagittarius love november
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: