अनियंत्रित डंपर ने रौंदा ई-रिक्शा, 2 छात्राओं की मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस।
Автор: YIS NEWS
Загружено: 2025-05-21
Просмотров: 1069
Описание:
बेकाबू डंपर ने रौंदा ई रिक्शा, दो छात्राओं की मौत, तीसरी छात्रा और रिक्शा चालक घायल
विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने परिजनों को मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कराया
बिलारी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर अमरपुरकाशी गांव में ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में जा रही तीन छात्राओं में से दो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि तीसरी छात्रा और ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गये। तीनों एम ए की छात्राएं हैं। बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर घायलों की अवस्था देखी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरीश चंद्रा से बात की और मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल रेफर कराया। मिली जानकारी के अनुसार बिलारी नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी शबनम, सहसपुर में चौड़ा खरंजा निवासी फरहा पुत्री अब्दुल सलाम, चांदनी पुत्री नासिर ई रिक्शा से उतरकर किराए के पैसे दे रही थीं तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से दौड़ते डंपर ने ई रिक्शा को रौंद दिया। रिक्शा चालक राजू पुत्र सूरज निवासी अमरपुरकाशी भी गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे की एंबुलेंस और 108 ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बिलारी पहुंचाया। मौके पर कोतवाली प्रभारी अमरनाथ वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंच गए 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई सभी ने राहत और बचाव कार्य किया यहां प्रशिक्षण के उपरांत चिकित्सक ने दो छात्राओं चांदनी और शबनम को को मृत घोषित किया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शबनम और चांदनी की मृत्यु होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मृतिकाओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: