झरनेश्वर महादेव | जतोई दरबार | सहित अजमेर शहर के मंदिरों में सुबह से ही लगी भक्तों की कतार
Автор: SARATHI NEWS INDIA
Загружено: 2022-03-01
Просмотров: 1516
Описание:
SARATHI NEWS//आज पूरा विश्व शिवमय हो चूका है सभी अपने आराध्य भगवान् देवो के देव महादेव को रिझाने में लगा है. देश भर के ज्योतिर्लिंगों में आज विशेष रूप से पूजा अर्चना हुई। अजमेर शहर सहित जिले भर में भी महाशिवरात्रि पर्व परम्परा और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे है। लोग विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे है। मन्दिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवालयों में विशेष रूप सजावट की गई है। कल रात्री भी झरनेश्वर महादेव सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में महादेव का जागरण कर विशेष रौशनी से मंदिर परिसर को सजाया गया। इन तीन तस्वीरों में आप देख रहे हैं किस प्रकार अजमेर में पहाड़ियों के मध्य स्थित मराठाकालीन श्री झरनेवश्वर महादेव मंदिर के दर्शन जहाँ कल रात को करी गयी सजावट सहज ही भक्तों का मन मोह रही है। झरनेश्वर महादेव मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की अपार संख्या में भीड़ देखने को मिली। भोले के जयकारे लगते हुए भक्त कतारों में खड़े झरनेश्वर महादेव की भक्ति में रंगे नज़र आ रहे हैं, आप देख सकते हैं की सुबह 9 बजे ही इतनी बड़ी संख्या में भक्त झरनेश्वर पहुंचे हैं, मंदिर कमिटी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी भक्तों के दर्शन हेतु खास इन्तेज़ामात किये गए हैं. ऐसा ही मंज़र आज शहर के सभी शिव मंदिरों में देखने को मिल रहा है। भक्तों द्वारा महादेव को दूध, दही, शहद, घी एवं शुद्ध जल का अभिषेक कर नाना प्रकार के मिष्ठानों के भोग लगाए जा रहे हैं. क्या बच्चे क्या बड़े सभी शिव भक्ति में डूबे नज़र आ रहे हैं।
#jharneshwarmahadev #ajmernews #sarathinews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: