यमुनानगर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: लापता नाबालिग बच्ची सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Автор: Haryana ground Report 24x7
Загружено: 2026-02-07
Просмотров: 369
Описание:
यमुनानगर से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जनवरी को बच्ची की नानी ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची को उसका सगा मामा अनुज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुल निर्माण स्थल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची का मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग करवाई गई है, जबकि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।
#YamunanagarNews #BreakingNews #PoliceAction #POCSOAct #CrimeNews #HaryanaNews #TrueNews360 #GroundReport #LatestNews #IndiaNews#YamunanagarPolice #ChildSafety #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #SafeChildhood #HaryanaPolice #NewsUpdate #LocalNews #BreakingUpdate #JusticeForChild
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: