Black and White शो के आज के Highlights | 10 March 2026 | Iran War | Trump | Putin | US Iran War
Автор: Aaj Tak
Загружено: 2026-03-10
Просмотров: 6278
Описание:
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन हमलों के लिए स्कूलों और अस्पतालों की छतों का इस्तेमाल कर रहा है। यह वही पैटर्न है जो गाज़ा में हमास ने इज़रायल के खिलाफ अपनाया था। सवाल यही है कि क्या अमेरिका अब इन जगहों को निशाना बनाएगा।
दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 1 घंटे लंबी फोनकॉल हुई। इसमें ईरान युद्ध, यूक्रेन युद्ध और तेल-गैस संकट पर चर्चा हुई। Kremlin ने कहा कि बातचीत में ईरान युद्ध पर ज्यादा चर्चा हुई। यह फोनकॉल इसलिए अहम है क्योंकि ईरान रूस का करीबी माना जाता है और अब ट्रंप पुतिन से मदद मांगते दिख रहे हैं।
ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और नैचुरल गैस का संकट गहराता जा रहा है। दुनिया की 74 प्रतिशत आबादी खाना पकाने के लिए LNG और LPG जैसी गैसों पर निर्भर है। भारत में 33 करोड़ LPG सिलिंडर कनेक्शन और 1 करोड़ 62 लाख PNG कनेक्शन हैं। ऐसे में चिंता है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो रसोई गैस पर असर पड़ सकता है।
ईरान युद्ध का असर भारत से पहले पाकिस्तान पर दिखने लगा है। पाकिस्तान में तेल संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं और कर्ज़ में डूबे पाकिस्तान की हैसियत इतना महंगा तेल खरीदने की नहीं है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने लोगों से तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील की है और 2 महीने का प्लान लागू किया है। इसके तहत 50% सरकारी वाहनों में तेल नहीं डाला जाएगा, 60% वाहनों का इस्तेमाल नहीं होगा और मंत्रियों-सांसदों की सैलरी में कटौती होगी।
ईरान युद्ध में अब Fake Information Warfare भी देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट में ईरान समर्थक गलत सूचनाएं और हमलों से जुड़े फेक वीडियो फैलाकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहे हैं। इसी वजह से कई देशों ने War Information Censorship लागू कर दी है। UAE ने कहा है कि मिसाइल या ड्रोन हमले की जगहों का वीडियो बनाना अपराध होगा। कतर ने 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
#blackandwhite #iranwar #trump #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #anjanaomkashyap #usiranwar
आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews
Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
About Channel:
Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7R...
Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu
Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: / aajtak
Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/
Follow us on Facebook: / aajtak
Follow us on Twitter: / aajtak
Follow us on Instagram: / aajtak
Subscribe our other Popular YouTube Channels:
India Today: / indiatoday
SoSorry: / sosorrypolitoons
Good News Today: / goodnewstodayofficial
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: