धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज ने एकजुट होकर मोहन श्रीवास्तव के जिताने का संकल्प.
Автор: News22 Bihar-Jharkhand
Загружено: 2025-10-23
Просмотров: 143
Описание:
आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर गोदावरी सहित कई स्थानों पर धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा
गयाजी शहर के गोदावरी मोहल्ले स्थित आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। पूजा स्थल पर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गया शहर के विभिन्न इलाकों — गोदावरी, नई गोदाम, जयप्रकाश नगर, ब्राह्मणी घाट, माढ़नपुर, एपी कॉलोनी और मोहन नगर — में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से संपन्न हुई।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने लेखनी के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी से समाज की उन्नति और एकता की कामना की। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस बार अपने कायस्थ समाज से आने वाले महागठबंधन प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
रमेश कुमार की रिपोर्ट।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: