Visit Joshimath | Beauty Of Dumak Village | Uttarakhand | सड़क से सबसे दूर बसा गांव | वजीर देवता
Автор: Rural Tales
Загружено: 2020-10-31
Просмотров: 19568
Описание:
Visit Joshimath | Beauty Of Dumak Village | Uttarakhand | सड़क से सबसे दूर बसा गांव
डुमक गाँव उत्तराखंड में सड़क मार्ग से सबसे लंबी दूरी पर बसा गाँव है।यहाँ 3 अलग अलग रास्तो से होकर जाना पड़ता है और तीनों मार्ग से 22 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।इस गांव में खेती काफी होती है लेकिन इनके बावजूद यहाँ पर काश्तकारों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम नही मिल पाता।
डुमक गाँव के लिए जो सड़क बन रही है उसकी भी अनोखी कहानी है।डुमक कलगोट मोटर मार्ग 2008 में स्वीकृत हुआ जो करीब 29 किमी है।ये सड़क पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत हुई।2010 में रोड कटिंग का कार्य शुरू हुआ लेकिन आज तक भी सड़क नही बन सकी।सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने कलगोट गाँव के पास जीरो पॉइंट पर अपनी मशीन पहुँचा कर सकड़ बना दी जबकि पूरी सकड़ आज भी नही बन पाई है।
अब कभी बर्फबारी तो कभी भूस्खलन तो कभी अलग दिक्कतों के कारण रोड का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
डुमक गाँव रुद्रनाथ की तलहटी में बसा हुआ है।इस गांव के लिए पौराणीक मान्यता है कि माता पार्वती सती हुई और भगवान शिव को इसका पता चला तो उन्होंने डुमक गाँव के पास जोर से
डमाक मारी और वीरभद्र को पैदा कर दिया कि कनखल में जाकर सब कुछ तबाह कर दो।इस गाँव में भी उन्हीं वीरभद्र का मंदिर है जिसे वजीर देवता कहते है।
इस गाँव में मां नंदा देवी, वजीर देवता,भगवान शिव और नाग देवता का भी मंदिर है।वासुकी नाग का कुंड भी गाँव के लिये वरदान है।गाँव में जिस जगह पर वासुकी नाग का कुंड है उकसे चारो तरफ किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है जिससे पानी के कैचमेंट इलाके में कोई निर्माण कार्य ना हो।गाँव में कई जगह पानी की जलधाराएं भी है।
कलगोट गाँव की कहानी- • Visit Chamoli | सड़क से महरूम, सुंदरता से...
संजीवनी बूटी का गाँव- • Visit Chamoli | Dronagiri Village | VISIT ...
भविष्य केदारनाथ पैदल मार्ग- • Visit Kedarnath | Rudraprayag | Complete g...
if you like my work and content please support
whatsapp/googlepay-7088148544
Sandeep singh
ICICI BANK
695401503641
Ifsc code
ICIC0006954
#chamoli #Joshimath #Uttarakhand
#BeautyOfUttarakhand #Dumak #Village
join with me
instgram-rural_tales
facebook -rural tales
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: