Delhi Traffic Jam: बारिश से दिल्ली में 200 जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम। Delhi-NCR Rain | Weather Update
Автор: Amar Ujala
Загружено: 2025-07-10
Просмотров: 5390
Описание:
#DelhiWeatherUpdate #IMD #DelhiNCRRaining #raininDelhi #raininUP #DelhiNCR #DelhiNCRweatherupdate #rain #rainalert #raininNoida #UPweather #raininBihar #raininUttarakhand #weatherupdatebihar #WeatherUpdateHindi #weatherupdateinDelhiNCR #WeatherUpdateInMP
Delhi Traffic Jam: बारिश से दिल्ली में 200 जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम। Delhi-NCR Rain | Weather Update
राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने शहर को थाम दिया। लोग ऑफिस से घर लौटने निकले तो उम्मीद थी कि मानसून की यह फुहार राहत लेकर आई है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट निकली। दिल्ली में तकरीबन 200 से ज्यादा लोकेशनों पर ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। जलभराव और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण जाम का यह आलम था कि गाड़ियां सिर्फ सड़कों पर नहीं, कॉलोनियों के भीतर तक घुस गईं, और वहां भी फंसी रहीं।
बारिश की वजह से बीआरटी कॉरिडोर (पूर्व) पर चिराग दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया। इसके कारण ट्रैफिक ग्रेटर कैलाश-1 के एम ब्लॉक में घुस आया। रात नौ से दस बजे तक यह कॉलोनी का मुख्य मार्ग पूरी तरह से ठप रहा।
इसी तरह ग्रेटर कैलाश-2 से तारा अपार्टमेंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक कालकाजी और डीडीए फ्लैट्स के भीतर से घुमाया गया, जिससे यह कॉलोनियां भी जाम में फंस गईं। महज़ आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटा लग गया।
बारिश के चलते रविदास मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। नतीजा यह हुआ कि कालकाजी, तुगलकाबाद, गोविंदपुरी, अलकनंदा और ओखला जैसे घनी आबादी वाले इलाकों की कॉलोनियों में जाम का असर दिखा।
एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, संगम विहार, तिगड़ी, खानपुर और साकेत के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बारिश के बाद इन जगहों पर इतना जलभराव हुआ कि वाहन चालकों के लिए आगे बढ़ पाना मुश्किल हो गया।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
About Channel:
Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
#amarujalanews #hindinews
देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर।
नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ :
https://whatsapp.com/channel/0029Va9l...
हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com
अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4
चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a
फेसबुक पेज लाइक करें - / amarujala
ट्विटर पर फॉलो करें - / amarujalanews
इंस्टाग्राम पर फॉलो करें - / amarujala
अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: