कौशाम्बी में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कम | Kaushambi Me Ajgar | Kaushambi News
Автор: Kaushambi News Network
Загружено: 2025-11-30
Просмотров: 96
Описание: कौशाम्बी के दारानगर इलाके के फसय्या तालाब में उस समय हलचल मच गई… जब लोगों ने तालाब किनारे एक विशाल अजगर को रेंगते देखा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर कड़ा धाम पुलिस भी मौके पर पहुंची… लेकिन पुलिस सिर्फ दूर खड़ी तमाशा देखती रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस ने न तो तालाब को खाली कराया… और न ही अजगर को पकड़ने की कोई कोशिश की, स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ा। "अजगर बहुत बड़ा था… पुलिस भी बस खड़ी देख रही थी। फिर लड़कों ने मिलकर रस्सी बोरी और लकड़ी की मदद से इसे पकड़ने की कोशिश की… करीब एक घंटे की मेहनत के बाद इसे सुरक्षित पकड़ा गया।" सूचना वन विभाग को दी गई… जिसके बाद टीम पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी शुरू की। स्थानीय युवकों की सूझबूझ और हिम्मत से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। वन विभाग अब अजगर के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है… लेकिन राहत ये कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। ब्यूरो रिपोर्ट मेराज शेख़ जेड टीवी इंडिया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: