Rajasthan Weather: प्रदेश में मानसून की जोरदार वापसी, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-07-19
Просмотров: 4650
Описание:
Rajasthan Weather: प्रदेश में मानसून की जोरदार वापसी, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 20 जुलाई से प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। यानी जिन इलाकों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे, वहां जल्द ही बादलों की जोरदार वापसी हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब परिसंचरण तंत्र में बदल चुका है। इसी सिस्टम का असर राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। विभाग का अनुमान है कि 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है.
फिलहाल 19 जुलाई के लिए पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन 20, 21 और 22 जुलाई के लिए तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के सभी 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही सहित कई जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 से 28 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। यानी अब पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है इस बीच बारां जिले से अच्छी खबर सामने आई है। यहां मऊ और मांगरोल क्षेत्र में शनिवार शाम हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। सोयाबीन समेत खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल गई है, जिससे खेती को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश ने सूखती फसलों को नया जीवन दे दिया है।
हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से अपील भी की है कि बारिश और मेघगर्जन के दौरान सतर्क रहें। तेज हवाओं, बिजली गिरने और जलभराव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें फिलहाल राजस्थान के लिए यह मानसून राहत लेकर आता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बारिश प्रदेश के जलाशयों, किसानों और आम जनजीवन को कितनी राहत पहुंचाती है..
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: