Raisen Rape Case, Salman Encounter: आधी रात दरिंदे सलमान का पुलिस ने किया एनकाउंटर ! Breaking News
Автор: News18 MP Chhattisgarh
Загружено: 2025-11-27
Просмотров: 3941
Описание:
Raisen Rape Case, Salman Encounter: आधी रात दरिंदे सलमान का पुलिस ने किया एनकाउंटर ! Breaking News
Raisen Rape Case, Salman Encounter: 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. रायसेन की नई एसपी आशुतोष गुप्ता ने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की है. कल देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से सलमान को गिरफ्तार किया गया था. आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई. भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया.
जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे. तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा. बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की. एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी. घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है.
New Labor Code : देश में चार नए लेबर कोड (Labour code) लागू हो गए हैं. इसे लेबर सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया जा रहा है. इन लेबर कोड की खास बातों में सभी वर्कर्स के लिए समय पर मिनिमम वेज की गारंटी शामिल है.
G20 Summit 2025 Live Updates: दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक बैठकों में से एक G20 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में खास होने वाला है. अफ्रीकी धरती पर पहली बार हो रहे G20 समिट में भारत की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 नवंबर 2025 तक दक्षिण अफ्रीका में होंगे. वह अपनी इस यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वे यहां ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ वाली सोच को आगे बढ़ाने वाले भारत के दृष्टिकोण को मजबूती से सामने रखेंगे.
Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग तेज हो सकती है। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है। क्या भारत उनके प्रत्यर्पण के लिए तैयार हो सकता है। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) की ओर से वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवाधिकार के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत के सामने एक नई चुनौती खड़ी हुई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब अंतरराष्ट्रीय संधि की वजह से भारत के लिए उन्हें प्रत्यर्पित करना जरूरी हो जाएगा? या फिर भारत ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं है? अवामी लीग की मुखिया पिछले साल 5 अगस्त से बांग्लादेश में छात्रों के हिंसक विद्रोह के बाद से भारत में शरण ली हुई हैं।
Lal Quila Delhi Car Blast LIVE Update: गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह लाल किला ब्लास्ट पर बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. हमले में इस्तेमाल आई20 कार में हरियाणा नंबर की रजिस्टर्ड गाड़ी का इस्तेमाल हुआ. यह गाड़ी एक साल में सात बार बेची गई.Lal Quila Delhi Car Blast LIVE Update: ईरान के भारत में राजदूतावास ने लाल किला कार ब्लास्ट की घटना में कई भारतीय नागरिकों की मौत और घायल होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की. राजदूतावास ने भारतीय सरकार और जनता के प्रति हार्दिक शोक व्यक्त किया है. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें धैर्य एवं सांत्वना की कामना की. घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई. इस संदेश में ईरान ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भारत के साथ खड़ा रहने का स्पष्ट इशारा किया है
Mokama Murder Case | Dularchand Murder Case | Anant Singh Arrested : दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
#delhiblast #lalqila #redfort #breakingnews #biharelection2025
#indiarussiadeal #narendramodi #msp #trumptariffs #dahike
Get all the updates on Political News in the following playlist.
• Видео
(Please Subscribe To News18 MP CG LIVE TV on YouTube For all the Latest Updates)
About:
News18 MP Chhattisgarh is an exclusive news channel on YouTube which streams news related to MP, Chhattisgarh, Nation, and The World. Along with the news, the channel also streams debates on contemporary topics and shows on special series which are interesting and informative.
News18 MP Chhattisgarh एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल है जिसपर एमपी, छत्तीसगढ़, देश एवं विदेश की खबरें प्रकाशित की जाती हैं | समाचारों क साथ-साथ इस चैनल पर समकालीन विषयों पर वाद-विवाद एवं विशेष सीरीज भी प्रकाशित होती हैं जो की काफी रोचक एवं सूचनापूर्ण हैं |
For Latest news and updates, log on to
For more news and updates log into:
https://bit.ly/2Q1jPHQ
Like us:
/ news18mp
/ news18cg
Follow us:
/ news18mp
/ news18cg
News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube
Subscribe our channel to get latest news & updates https://tinyurl.com/yxwkq8t6
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: