लोक मोर्चा के नेतृत्वकर्ता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि
Автор: Socialist Nyay News
Загружено: 2025-09-23
Просмотров: 1264
Описание:
लोक मोर्चा के नेतृत्वकर्ता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि — जून 2025 से लोक मोर्चा लगातार मजबूत रूप ले रहा है। आज राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूराम पाल तथा वीर फूलन देवी जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र निषाद (झांसी) ने लोक मोर्चा में सम्मिलित होकर तीसरे मोर्चे को और मजबूती दी है। हमें खुशी है कि लोक मोर्चा में शामिल होने वाली सभी पार्टियों ने बिना शर्त मेरे नेतृत्व को स्वीकार किया है। इसके लिए मैं सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों का आभार व्यक्त करता हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि — लोक मोर्चा उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में न केवल सत्ता पक्ष के लिए, बल्कि विपक्ष के नाम पर चलने वाली पार्टियों के लिए भी चुनौती बन रहा है।
प्रदेश आज जंगलराज में तब्दील है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, गुंडे-माफिया सत्ता के संरक्षण में खुले घूम रहे हैं, जबकि दलित, पिछड़े, आदिवासी और मुस्लिम समाज के लोग अत्याचार व हत्याओं के शिकार हो रहे हैं।
बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। 140 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर निर्भर हैं। किसान ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि वादा करने के बावजूद सरकार एमएसपी लागू नहीं कर रही।
योगी सरकार के कई मंत्री खुद कह चुके हैं कि विभागीय अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते, तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा। शराब की दुकानों का अंधाधुंध विस्तार हो रहा है, जबकि गरीब बच्चों के सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। उच्च शिक्षा महंगी कर दी गई है ताकि गरीबों के बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाएं। जीएसटी ने छोटे-मझोले व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। जीएसटी में थोड़ी रहात देकर के वा वहीं लूट रही है एयरपोर्ट, पोर्ट, एयर इंडिया और रेलवे तक निजी हाथों में बेच दिए गए। मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल है। बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा का निजीकरण, दलित-पिछड़ों पर अत्याचार, धर्म के नाम पर समाज को बांटना — यही भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। संविधान के अनुच्छेद 15 और 51 का खुला उल्लंघन हो रहा है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: