श्लोक सरिता | Cultural Night | Rostra'25
Автор: Literary Society, BIT Mesra
Загружено: 2025-02-08
Просмотров: 414
Описание:
"तत्कर्म यन्न बन्धाय सा विद्या या विमुक्तये।
आयासायापरं कर्म विद्यान्या शिल्पनैपुणम्॥"
8 फरवरी, 2025 को दी लिटरेरी सोसाइटी, बी०आई०टी मेसरा आयोजित कर रहा है - "श्लोक सरिता", एक सांस्कृतिक संध्या जहाँ कलात्मक अभिव्यक्ति का वैभवपूर्ण प्रस्फुटन होगा। रससिक्त काव्यपाठ, बौद्धिक संवादों की अभिव्यक्ति तथा सुरम्य वाग्मिता का अनुपम मंचन, मंच को एक दिव्य आभा प्रदान करेगा। इस गरिमामयी अवसर पर श्री रामचरितमानस की नाट्य-प्रस्तुति भी होगी जिसमें प्रभु श्रीराम की मर्यादा, धर्म और आदर्श सकल रूप से साकार होंगे।
इस संध्या साहित्य, श्रद्धा और भक्ति का एक अनुपम संगम दृश्यमान होगा जहाँ न केवल कला एवं साहित्य का उत्सव मनाया जाएगा, अपितु भारतीय सांस्कृतिक विरासत के गौरव को भी प्रत्येक व्यक्ति में सजीव किया जाएगा। समस्त साहित्य-प्रेमी इस दिव्य संध्या का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित हैं, जहाँ शब्द, स्वर और अभिनय एक अद्भुत समाहार में विलीन होकर मन, मस्तिष्क और आत्मा को आलोकित करेंगे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: