बहु ने लगाया घिनौना आरोप,ससुर ने खोल दिया राज!
Автор: AZAD VIP NEWS
Загружено: 2026-03-12
Просмотров: 2731
Описание:
बहु ने लगाया घिनौना आरोप,ससुर ने खोल दिया राज! #trending #viral #shorts
Jaunpur में देवर ने भाभी के बेडरूम में किया गंदा काम,मुकदमा दर्ज!
#viral #shorts #trending
#trending #viral #instagram #explorepage #explore #instagood #love #reels #fashion #fyp #trend #follow #like #trendingreels #photography #india #instadaily #tiktok #foryou #followforfollowback #reelsinstagram #likeforlikes #trendingnow #memes #style #photooftheday #viralpost #music #viralvideos #insta
जौनपुर: देवर पर दुष्कर्म की कोशिश, ससुर पर मारपीट व धमकी का आरोप – बेडरूम में हुई वारदात
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और ससुर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक 4 मार्च 2026 की शाम करीब 6:35 बजे वह अपने बेडरूम में अपनी भाभी से फोन पर बात कर रही थीं। तभी अचानक उनका देवर सुजीत कुमार मिश्र कमरे में घुस आया और उन्हें धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। आरोप है कि उसने गलत नियत से पकड़कर महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश की और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुर शैलेन्द्र मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सुजीत को उकसाया कि महिला का मोबाइल तोड़ दो। इसके बाद देवर सुजीत ने पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया और दोनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। अचानक फोन कट जाने पर भाभी को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन और वाराणसी रेंज कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर किसी तरह महिला और उसकी बेटी की जान बच सकी।
पीड़िता ने थाना सिकरारा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी सिकरारा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 76, 352, 351(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर पीड़िता के परिवार की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। पीड़िता की मां और भाभी गांव वालों की मदद से इधर-उधर से दूध मांगकर बच्चे को पिला रही हैं।
घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। 🚨
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: