पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा मे Raja Bhaiya Ji का जबरदस्त उद्बोधन
Автор: राजा भइया यूथ ब्रिगेड न्यूज
Загружено: 2025-10-18
Просмотров: 339023
Описание:
कुंडा प्रतापगढ़। कुण्डा विधानसभा क्षेत्र के परानूपुर गांव में श्री आनंद पांडेय जी के द्वारा आयोजित राजन जी महाराज की राम कथा में शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक माननीय श्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया जी पहुंचे। उन्होंने राम कथा का श्रवण किया और आयोजक को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।राजा भइया जी ने कहा कि आज सनातन धर्म पर कई तरह के हमले हो रहे हैं और दुख की बात यह है कि हिंदू समाज चुप बैठा है। उन्होंने कहा कि कहीं शोभायात्राओं पर पथराव होता है, तो कहीं सोशल मीडिया पर हमारे धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि धीरे-धीरे हमारे धर्म को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।राजा भइया ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने भी जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाए थे, इसलिए हमें भी अपने धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दक्षिण भारत की कुछ पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुलकर सनातन धर्म का विरोध कर रही हैं।राजा भइया जी ने स्वामी करपात्री जी को प्रतापगढ़ का गौरव बताया और कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए हर सनातनी को सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अब चुप नहीं रहना चाहिए और अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। राजा भइया जी के इस बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों में जोश भर गया है। कथा आयोजक आनंद पांडेय जी ने कहा कि आज सौभाग्य की बात है कि माननीय राजा भइया आए हुए है,जैसे शबरी श्रीराम भगवान का इंतजार कर रही थी, उसी तरह हम अपने परिवार के मुखिया और कथा के संरक्षक राजा भइया जी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि इतने बड़े कथा का आयोजन कैसे सफल होगा, तो मैंने बताया कि कथा के संरक्षक हमारे परिवार के मुखिया राजा भइया के आशीर्वाद से आयोजन सफल होगा।इस दौरान राष्ट्रीय कथावाचक देवब्रत जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली, पूर्व प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, डॉ मानवेंद्र द्विवेदी, नीलमणि सिंह दरोगा, लवलेश तिवारी बउआ प्रधान जहानाबाद, सज्जन शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज प्रधान उतरार विनोद , सत्यम मिश्रा नई बाजार, लकी सिंह रोर, रंग बहादुर सिंह, पवन सिंह धनगढ, शुभम सिंह भदरी, बब्बन सिंह, विवेक प्रताप सिंह, संजय सिंह बछरौली, सुमित तिवारी फूलमती, नीतीश पांडेय राज, छात्र नेता प्रांजल त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे
#honorablerajabhaiyaji #rajabhaiyayouthbrigadenews #jansattadal #kundapbh #jansattadalloktantrik #rajabhaiyakunda #rajanjimaharaj #rajanjimaharajramkatha #rajanjibajan #rajanjimaharajramkathaparanupur #rajanjimaharajramkathakunda #rajabhaiyaspeach #rajabhaiyaspeachrajanjimahraj #kundapratapgarh #pratapgarh #kunda
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: