Darbhanga के Kusheshwarsthan में मजदूरी विवाद से जातीय हिंसा! कई लोगों पर लगा SC-ST ACT!
Автор: TV9 Bihar Jharkhand
Загружено: 2026-02-05
Просмотров: 22067
Описание:
Darbhanga जिले के Kusheshwarsthan थाना क्षेत्र के Harinagar गांव में मजदूरी के बकाया पैसे से शुरू हुआ विवाद अब जातीय टकराव में बदल गया है. 30 जनवरी को शुरू हुए इस मामले में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं.
बताया गया कि मजदूरी के करीब 2.47 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ और पंचायत के बाद भी तनाव बना रहा. 31 जनवरी को मामला हिंसक झड़प में बदल गया जिसमें कई लोग घायल हुए और घायलों का इलाज DMCH में चल रहा है.
पीड़ित पक्ष के आवेदन पर Police ने 70 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC ST Act समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है. SDPO Biraul के अनुसार अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
दूसरे पक्ष का कहना है कि मूल विवाद पैसों का था जिसे बाद में जातीय रंग दे दिया गया और FIR में कई निर्दोष लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं. गांव में तनाव बना हुआ है और कई लोग गिरफ्तारी के डर से बाहर चले गए हैं.
SC ST Commission के अध्यक्ष Dhananjay Kumar उर्फ Mrinal Paswan ने DMCH पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और कहा कि छोटे विवाद को असामाजिक तत्वों ने बड़ा रूप दे दिया. Police दोनों पक्षों से दर्ज मामलों की जांच कर रही है और इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
Hashtags:
#Darbhanga #Kusheshwarsthan #Harinagar #BiharNews #CasteClash #BreakingNews #SCSTAct #BiharCrime #LatestNews #GroundReport
हमसे जुड़िए.
Facebook: / tv9biharjharkhand
Instagram: / tv9biharjharkhand
Twitter: / tv9bihar
@Associated Broadcasting Company Pvt Ltd
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: