Lucknow police | महिला ने सिपाही को जड़े थप्पड़ चप्पल | Viral Video Charbagh lucknow | vdanews 24
Автор: vdanews24
Загружено: 2022-03-26
Просмотров: 77
Описание:
#vdanews 24
ये देखिए.. सदैव हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी.. किस प्रकार आम जनता की सुरक्षा कर रहे हैं.. मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन का है.. अब देखिए ना.. पुलिसकर्मी की बात नहीं बन पा रही तो.. हाथापाई कर रहे हैं.. गजब रे हाथापाई.. लेकिन फिर क्या.. एक दम से एक महिला बीच में आती है.. और दे चप्पल.. चप्पल ही चप्पल..
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर देर रात एक बजे खूब हंगामा हुआ. यहां एक महिला ने पुलिसकर्मी पर जमकर चप्पल और थप्पड़ बरसाए. बताया जा रहा है कि लखनऊ पुलिस का सिपाही नशे में धुत था और वह अपने सामान को एक व्यक्ति से उठवाना चाहता था लेकिन मना करने पर दोनों में झड़प हो गई. घटना का वीडियो वायरल हो गया है.सामान उठवाने को लेकर हंगामा,
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मी और कुछ लोगों के बीच लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर कपड़ों की गठरी और सामान को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके चलते कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई और हाथापाई पर आ पहुंची.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का सिपाही एक महिला को मार रहा है. साथ ही साथ एक पुरुष से भी उससे उलझ रहा है. हालांकि इस दौरान महिला ने भी सिपाही को चप्पल से थप्पड़ जड़े.
बताया जा रहा है कि, लखनऊ पुलिस का सिपाही नशे में धुत था और वह अपने सामान को एक व्यक्ति से उठवाना चाहता था लेकिन मना करने पर दोनों में झड़प हो गई. वहीं, एसएचओ जीआरपी ने बताया कि वायरल वीडियो गुरुवार रात 1 बजे का है उस दौरान लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक सिपाही ने एक व्यक्ति से अपना सामान उठाने को कहा जब उसने मना कर दिया तो दोनों में तीखी बहस हो गई और नौबत मारपीट पर आ गई. चारबाग रेलवे स्टेशन के जीआरपी एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीच बचाव के लिए एक आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी ने भी हस्तक्षेप किया और मामला तब चारबाग जीआरपी पुलिस के पास पहुंचा.
चारबाग जीआरपी के एसएचओ ने आगे बताया कि दोनों पक्षों को तत्काल जीआरपी पुलिस स्टेशन लाया गया लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी कार्रवाई करने से मना कर रहा है. दोनों ने लिखित में शिकायत दी है कि वह एक दूसरे पर कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं, जिसके चलते मामले को रफा-दफा कर दिया गया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया.
#yogi adityanath oath,#yogi adityanath oath,#yogi cm oath,#yogi oath ceremony,#yogi adityanath,#cm yogi,#cm yogi oath ceremony,#uttar pradesh,#yogi adityanath swearing-in ceremony,#lucknow,#charbagh,video viral,#woman beats police,#news in hindi,national news,#viral video,#up news,up police,#charbagh railway station lucknow,#charbagh railway station,#home guard,#crime news,#crime in hindi,#viral videoyogi cm oath,#yogi oath ceremony,#yogi adityanath,#cm yogi,#cm yogi oath ceremony,#uttar pradesh,#yogi adityanath swearing-in ceremony,#lucknow,#charbagh,#video viral,#woman beats police,#news in hindi,national news,#viral video,#up news,#up police,#charbagh railway station lucknow,#charbagh railway station,#home guard,#crime news,#crime in hindi,#viral video
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: