मुरकटिया से स्वानंद कुटीर | नाला और संगम का रोमांच 🌊 | हर घाट पर शिवलिंग 🙏 नर्मदा परिक्रमा 68
Автор: Chalo Shikhar Ke Saath
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 116
Описание:
नर्मदे हर 🙏
आज की नर्मदा परिक्रमा हमने अपनी कुटिया से आरंभ की जो मुरकटिया ग्राम से थोड़ा पहले स्थित थी। थोड़ी ही दूरी पर हम पहुँचे मुरकटिया ग्राम के नर्मदा आश्रम, जहाँ सुबह-सवेरे एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला — आश्रम के महाराज जी अपने मित्र कौवे को हाथ से नमकीन खिला रहे थे। थोड़ी ही देर में दूसरा कौवा भी आ गया, चावल खाए और पास रखे पानी से तृप्त हुआ। मानव और प्रकृति की यह अनोखी मित्रता मन को छू लेने वाली थी।
आगे बढ़ते हुए पहला चैलेंज आया — एक गहरा और दलदली नाला। काफी प्रयास के बाद एक पतली लकड़ी के सहारे संतुलन बनाकर हमने उसे पार किया। माँ नर्मदा के तट पर आगे बढ़ते हुए हर घाट पर स्थापित महादेव के शिवलिंग के दर्शन होते रहे, जो हर बार नई ऊर्जा और आस्था से भर देते थे।
शाम से पहले माँ नर्मदा ने एक और परीक्षा ली — एक छोटे संगम के रूप में, जहाँ एक नदी नर्मदा में मिल रही थी। धारा के साथ पीछे जाकर एक सुरक्षित स्थान ढूंढा, बीच में एक पत्थर बाधा बना था, लेकिन वहीं खड़े महाराज ने मार्ग दिखाया और उनकी कृपा से संगम भी पार हो गया।
माँ नर्मदा की असीम कृपा के साथ आज की यात्रा पूर्ण हुई स्वानंद कुटीर, शहपुरा (भिटोनी) में।
🙏 नर्मदे हर 🙏
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Share 🔁 और Subscribe 🔔 अवश्य करें।
#नर्मदा_परिक्रमा
#NarmadeHar
#MaaNarmada
#ShivlingDarshan
#SpiritualJourney
#NarmadaYatra
#IndianPilgrimage
#ShahpuraBhitoni
#SwAnandKutir
#DivineExperience
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: