यीशु बचाता, चंगा और नया करता है | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी
Автор: New Creation TV Hindi
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 2353
Описание:
क्या आप जानते हैं कि यीशु ने न केवल आपके उद्धार की कीमत चुकाई, बल्कि आपकी चंगाई और आपकी जवानी और सामर्थ्य के नवीकरण की कीमत भी चुकाई है? प्रिय, परमेश्वर चाहता है कि आप एक लंबा जीवन जिएँ, जहाँ हर उम्र और हर मौसम में आप फले-फूले।
इस संदेश में, आप जानेंगे कि जब आप इस दृढ़ आधार पर खड़े होते हैं कि क्रूस पर यीशु ने आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और संपूर्णता खरीद ली है, तब चंगाई कैसे प्रकट होती है। आप यह भी देखेंगे कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी शक्ति, तरोताज़गी, जवानी और मन की तीक्ष्णता कैसे नई हो सकती है—बाइबिल के कालेब की तरह। जब आप परमेश्वर की उन प्रतिज्ञाओं को सुनते हैं जो आपको जीवन के हर मौसम में मज़बूत, फलवन्त और समृद्ध बनाने के लिए दी गई हैं, तब आप में विश्वास कैसे बढ़ता है। और जब आप सक्रिय रूप से यीशु का अनुसरण करते हैं और अपना भरोसा उस पर रखते हैं, तब वह हर बात में आपकी व्यवस्था कैसे करता है।
परमेश्वर के संतान, आप संसार से अलग किए गए हैं ताकि इन अंतिम दिनों में प्रभु के लिए एक चमकता हुआ प्रमाण बनें और दूसरों के लिए आशीष का कारण हों!
इस संदेश का प्रचार 27 फ़रवरी 2022 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
--
इस वीडियो की सामग्रियां पेशेवर चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं लेती हैं। अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को कोई स्वास्थ्य समस्या या पहले से कोई चिकित्सा विकार है तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से परामर्श लें। कृपया इस वीडियो में आपको जो भी बताया गया है उसे अपनी दवा लेना या इलाज करवाना बंद करने लिए अनुमति या प्रोत्साहन के रूप में न समझें। हालाँकि, हम कोई गारंटी नहीं देते और इस बात को समझते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परिणामों का अनुभव करते हैं, फिर भी हम आपको स्वास्थ्य या चिकित्सा से जुड़े अपने विशेष मुद्दे के संबंध में यहोवा से उनकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन माँगने और पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी आस्थावानों के साथ परमेश्वर के वचन और आरोग्यता के वादों पर विश्वास करने और उनकी पुष्टि करने के लिए हमेशा विश्वास के साथ खड़े रहते हैं।
#JosephPrinceहिंदी #जोज़फ़प्रिंसहिंदी #NCTVहिंदी #JosephPrinceHindi #NCTVHindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: