संपूर्ण नर्मदा दर्शन यात्रा भाग-3
Автор: om prakash agarwal
Загружено: 2026-02-18
Просмотров: 0
Описание:
नर्मदे हर , साथियों नर्मदा दर्शन यात्रा का यह तीसरा भाग ☝️कपिलधारा , दूधधारा , दमगढ़ से रामघाट तक लगभग 30 किलोमीटर मार्ग तक पैदल यात्रा है। ☝️यह मार्ग केवल रोमांच ओर साहसिक खेलो में रुचि रखने वालो को ही करना चाहिए । अन्य नर्मदा प्रेमियों के लिए कपिल धारा से नर्मदा नदी को छोड़ कर जंगलों के रास्ते बेलघाट या करंजिया तक पहाड़ी का सरल मार्ग भी हे अन्यथा नर्मदा किनारे का रास्ता कई मोड़ो और घने जंगलों की वजह से कठिन जान पड़ता हे।
नर्मदा कपिलधारा से कूदने के बाद एकदम गहराई में जंगलों में पत्थरों के अंदर समा जाती है और बहती हुई वह मैदानी इलाका में दमगढ़ गांव पहुंचती है जो लगभग 4 किलोमीटर हे । उसके बाद नदी का बहाव पथरीले रास्तों के बीच होता हुआ घने जंगलों के बीच चलता हुआ मैदानी रास्तों से आगे बढ़ता है । यहां से नदी की चौड़ाई धीरे धीरे बढ़ती जाती हे और रामघाट के पहले ज्वालामुखी पत्थरों के बीच से गुजराती हुए राम घाट पहुंचती हे। अमरकंटक का मैकाल पहाड़ और जंगल लगभग 18 km का हे, इसके बाद नर्मदा का बहाव मैदानी इलाका से होता हुआ आगे बढ़ता है । नर्मदे हर 🙏
कपिलधारा के बाद दमगढ़ गांव 4 किलोमीटर बाद आता है , यहां से नर्मदा मैकाल पहाड़ को छोड़ कर मैदान में बहती हुई आगे बढ़ती हे और बाराती नाला , पहला संगम है। इस बाराती नाले के बारे में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री राम गोपाल सोनी जी ने अपने अध्ययन से बताया है कि यहां पर श्री रामचंद्र भगवान अपने वनवास के दौरान नर्मदा में स्नान कर अमरकंटक की ओर गए थे और फिर आगे वनवास की यात्रा की थी इसलिए इस दमगढ़ गांव का महत्व है। इस संबंध में श्री सोनी जी से कुछ और जानकारी पोस्ट करूंगा।
चलिए भाग 3 नर्मदा दर्शन यात्रा का आनंद लें।
नर्मदे हर 🙏
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: