Punjab में स्टोरेज के बाद अब FRK की कमी चर्चा में ! | Commodity Today
Автор: Commodity Today
Загружено: 2026-02-11
Просмотров: 539
Описание:
Punjab में स्टोरेज के बाद अब FRK की कमी चर्चा में ! | Commodity Today
FRK की भारी कमी के बीच फोर्टिफाइड राइस कर्नल्स को लेकर पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है जहां खबर है कि पंजाब के फ़ूड और सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने 400 करोड़ की लागत से एक लाख टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल खरीदने के लिए नए टेंडर बुलाए हैं. सामने आई खबर को लेकर एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन कर्नेल को ताज़े छिलके वाले धान के साथ मिलाया जाना है, जिसे अभी राज्य भर में 5,500 राइस मिलों में प्रोसेस किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि FRK की भारी कमी के कारण नए टेंडर की ज़रूरत पड़ी जहां PDSके तहत चावल के कंज्यूमर्स में न्यूट्रिशन की कमी को दूर करने के लिए केंद्रीय खाद्य और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्रालय ने ज़रूरी बनाया है. बता दे कि FRK की भारी कमी के कारण पंजाब में धान की मीलिंग काफी धीमी हो गई है. FRK विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का मिक्सचर होता है जिसे पीसे हुए चावल के साथ 1 अनुपात 1000 के रेश्यों से मिलाया जाना है. अब इस मामले पर पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भारत भूषण बंसल कहते हैं कि इस सीज़न में FRK की
उपलब्धता बहुत खराब है और इसने मिलिंग की रफ्तार को प्रभावित करने का काम किया है.
बंसल कहते है कि FRK निर्माता टेंडर में बताई गई कीमतों से ज़्यादा कीमत वसूलकर स्थिति का फ़ायदा उठा रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि केंद्रीय मंत्रालय और FSSAI ने FRK के लिए टेस्टिंग नॉर्म्स को सख़्त कर दिया है, जिसका मैन्युफैक्चरर ने कथित तौर पर विरोध किया है. पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कहते है कि अब नए टेंडर बुलाए गए है. उन्हें उम्मीद है कि नए टेंडर अगल सप्ताह खुल पाएंगे और हालात बेहतर होंगे. अब पंजाब में FRK की भारी कमी और नए टेंडर बुलाए जाने की खबरों के बीच कापंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन 12 फरवरी को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहालद जोशी से मुलाकात करेगा.
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बीच होने वाली इस बैठक में FCI के चेयरमैन के भी शामिल होने की खबर है. अब इस सीजन पंजाब में चावल उत्पादन की बात की जाए तो इस सीजन राज्य में 105 लाख टन चावल का उत्पादन होने का अनुमान है. इस बार के उत्पादन अनुमान को पंजाब आई हालिया बाढ़ ने प्रभावित करने का काम किया है. पंजाब में इस साल चावल उत्पादन का अनुमान लगभग दो तिहाई कम है. फोर्टिफिकेशन की जरूरत को पूरा करने की जहां तक बात है तो इसके लिए कम से कम 1 लाख टन FRK की जरूरत होती है. पंजाब खाद्य विभाग के अधिकारी वर्तमान हालात को लेकर ये जरूर मानते हैं कि FRK की कमी ने मीलिंग को धीमा किया है पर वे मिलिंग के पूरी तर रूक जाने को सिरे से खारिज़ करते हैं.
इसके साथ ही आपको बता दे कि पंजाब में अनाज रखने के लिए जगह कम पड़ रही है. जगह कम होने के कारण पंजाब के कई राइस मिलर्स अपने स्टोरेज को दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर रहे है. बता दे कि पंजाब में कुल 180 लाख टन स्टोरेज कैपेसिटी में से, पिछले सीज़न का लगभग 130 लाख टन चावल और 40 लाख टन गेहूं पहले ही स्टोर किया जा चुका है. अधिकारी स्टोरेज की चुनौतियों को लेकर कहते हैं कि धीरे - धीरे ही सही गोदामों से अनाज निकाले जाने का काम किया जा रहा है और अगले 1 से दो महीन में स्थिति ठीक हो जाएगी.
आपको बता दे कि FCI और सरकारी गोदामों में जगह कम होने की वजह से ताज़ा चावल मिल के अंदर ही स्टोर करना पड़ रहा है. इससे चुनौतियां बढ़ गई है. एक रिपोर्ट में मिलर्स से बातचीत कर इक्ठा किए गए आकड़े से पता चलता है कि पंजाब में मिलर्स के पास पिछले साल नवंबर से मौजूदा सीजन के दौरान लगभग 25 लाख टन चावल छीला हुआ चावल अभी भी मिलर्स के परिसर में रखा हुआ है. अब FRK की कमी पंजाब में एक और चुनौती है जिससे निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
#FRKShortage #PunjabRice #FortifiedRice #RiceMilling #AgriNews #CommodityToday #riceindustry #agriculture
Website: https://iref.net/
Subscribe to the Commodity Today channel & press 🔔 to get notifications for news updates.
/ @commoditytoday
💥Good news for you all.
🔔Subscribe to Dr. Prem Garg:
👉 / @drpremgarg
🔔Subscribe to Dev Garg:
👉 / @devgarg-ind
Follow Commodity Today on Facebook:
/ commoditytoday
Follow Commodity Today on Instagram:
/ commodityt_
Follow Commodity Today on LinkdIn:
/ commodityt
Follow Commodity Today on Twitter/X:
https://x.com/CommodityT_
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: