क्या है PM Kisan Saturation Drive | किसानों के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें registration की प्रक्रिया
Автор: Agriculture INDIA
Загружено: 2024-01-30
Просмотров: 498
Описание:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2019 में भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार पात्र किसानों को हर साल तीन समान किश्तों में कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पात्र किसान इस सहायता राशि को सीधे अपने बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त करते हैं। इसी कारण यह योजना अब तक की सबसे बड़ी DBT योजना है।
पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ 100% अन्नदाताओं तक पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा देश के कई जिलों के प्रत्येक गांव में चलाई जा रही है PM Kisan Saturation Drive, ताकि कोई जरूरतमंद किसान इस योजना का लाभ लेने से छूट ना जाए।
इससे जुड़ने के लिए किसानों को किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, इसमें सभी गतिविधियां पूरी तरह से paperless होंगी। साथ ही Mobile App की मदद से इसे किसानों के लिए और भी आसान बनाया गया है।
PM Kisan Saturation Drive camp में आए किसानों की भूमि के सत्यापन के लिए पहला App है - Farmer Field Verification App जिसे पटवारी Download और Operate कर सकते हैं और किसानों को पंजीकृत कर सकते हैं।
PM Kisan Saturation Drive की यह प्रक्रिया उन किसानों के घरों में नई उम्मीदों के बीज बोएगा जो अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र होने के बावजूद भी इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। आइए इस पहल का हिस्सा बनें और धरती पर खुशहाली की फसल उगाएं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ॥ Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India
Connect with Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India:
Twitter / agrigoi
Facebook / agrigoi
Instagram / agrigoi
Koo https://www.kooapp.com/profile/agrigoi
YouTube / agrigoi
Official Site http://agricoop.nic.in
#pmkisan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: