अष्टम किरण Class 5th ASS आचार्य शिष्य संवाद Solution Saraswati Shishu Vidya Mandir
Автор: Study With Dular
Загружено: 2025-11-30
Просмотров: 104
Описание:
नमस्कार
बच्चों इस विडियो में Class 5th ASS ch 8 अष्टम किरण को Solve किया गया है। आप सभी इस विडियो को ध्यान पूर्वक देखकर समझें और उसे याद करें। धन्यवाद।
#अष्टम_किरण
#ASSCh8
#StudyWithDular
#SaraswatiShishuVidyaMandir
#first_january
#swami_vivekanand
#lala_lajpat_roy
#cbsecourse
#cbseboard
#cbseschool
#ncertmathsclass5thch7
Answer coming soon
अभ्यास
1. इस पाठ में आपने किन-किन सन्-संवतों के विषय में ज्ञान प्राप्त किया है, बताइए ?
उत्तर- इस पाठ में विक्रम-संवत और शक-संवत के विषय में ज्ञान प्राप्त किए।
2. विक्रम संवत् का आरंभ कब हुआ, उसके प्रवर्तक के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- विक्रम संवत का आरंभ 57 ईसा पूर्व हुआ था। इसके प्रवर्तक सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादित्य थे। इस दिन सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर भारतीय साम्राज्य की पुनः स्थापना की थी।
3. भारतीय पंचांग और कैलेंडर में क्या अंतर है ?
उत्तर- भारतीय पंचांग और कैलेंडर में मुख्य अंतर उनकी गणना पद्धति में है। पंचांग चंद्र-सौर आधारित होता है, जिसमें चंद्रमा और सूर्य की गति पर तिथि, नक्षत्र आदि निर्भर करते हैं, जबकि कैलेंडर सूर्य की परिक्रमा पर आधारित है।
4. गंगा नदी को भागीरथी क्यों कहते हैं, इसका इतिहास बताइए ?
उत्तर- राजा सागर ने अपने पुत्रों की मुक्ति के लिए गंगा जी को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने के लिए तपस्या की परंतु अपनी तपस्या के पूर्व ही वे स्वर्ग सिधार गए । बहुत दिनों बाद उनके वंश में राजा भगीरथ उत्पन्न हुए। उन्होंने गंगा जी को मनुष्यों के कल्याण के लिए पृथ्वी पर लाने के लिए घनघोर तपस्या की । उनका निश्चय बड़ा दृढ़ था, इसलिए अंत में उन्हें सफलता प्राप्त हुई और वे गंगा जी को पृथ्वी पर ले आए। इसी कारण से गंगा जी का दूसरा नाम भागीरथी पड़ गया ।
5. स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के एक महान प्रचारक थे, उनके विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- अमेरिका के शिकागो नामक नगर में होने वाले विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने जाने का निश्चय किया। उस सम्मेलन में स्वामी जी को बोलने के लिए बहुत कम समय दिया गया। परंतु स्वामी जी जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने अपनी बोलने की शक्ति से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
6. रासबिहारी बोस ने किस फौज की स्थापना की थी और क्यों ?
उत्तर- रासबिहारी बोस ने 'आजाद हिंद फौज' की स्थापना की थी और भारत को स्वतंत्र करने के लिए इस फौजी की स्थापना की थी।
7. हमारा गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, इसे हम क्यों मनाते हैं ?
उत्तर- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हमारे देश का संविधान विधिवत स्वीकृत हुआ था।
8. लाला लाजपत राय ने कौन-सा महत्वपूर्ण कार्य किया था, बताइए ?
उत्तर- लाला लाजपत राय ने 1886 ई० में लाहौर में दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज की स्थापना की। अमेरिका में रहकर उन्होंने 1917 ई० में 'तरुण भारत' (यंग इण्डिया) नामक पुस्तक लिखी । 30 अक्टूबर 1928 ई० को साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व लाला लाजपत राय कर रहे थे।
9. 'मैथिल कोकिल' किन्हें कहा जाता है ? इनकी कृतियों के नाम लिखिए ।
उत्तर- 'मैथिल कोकिल' हिंदी साहित्य के आदिकालीन कवि विद्यापति को कहा जाता है। इन्होंने 'कीर्त्तिलता' और 'कीर्त्तिपताका' नामक काव्य की रचना की। किंतु इन्हें प्रसिद्धि और सम्मान मैथिली भाषा में विरचित इनकी 'पदावली' के कारण मिला।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: