cooperative bank recruitment information for the post of clerk, cashier, manager
Автор: himal dream jobs
Загружено: 2025-06-10
Просмотров: 50
Описание:
clerk
cashier
bank manager
junior manager
senior manager
cooperative Bank Recruitment Uttarakhand: सहकारी बैंकों में 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती
प्रदेश में सहकारी बैंकों का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है, और अधिकतर बैंक अब लाभ की स्थिति में हैं। बैंकों का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ) भी काफी कम हुआ है। वित्तीय लेन-देन में तेजी आई है और निजी तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह सहकारी बैंकों में भी नई बैंकिंग सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इनमें नए एटीएम, चारधाम यात्रा मार्ग, पर्यटक स्थलों और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम वैन सेवा, और नेट बैंकिंग शामिल हैं। इन सुधारों से उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है और उन्हें आसान दरों पर ऋण तथा विभिन्न सहकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
देहरादून, 10 जून 2025 – उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है! प्रदेश के सहकारी बैंकों में जल्द ही कुल 177 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दी है और अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती भारत सरकार के उपक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
जिला सहकारी बैंकों और राज्य सहकारी बैंकों में वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 के कुल 177 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
वर्ग पद का नाम
रिक्त पदों की संख्या
वर्ग-1 वरिष्ठ शाखा प्रबंधक 8
वर्ग-2 कनिष्ठ शाखा प्रबंधक 65
वर्ग-3 लिपिक/कैशियर 104
कुल 177
all the best to all the aspirants.
To get the latest updates don't forget to like subscribe and share.
Thanks for watching
Jai hind
jai uttarakhand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: