सुभाष चंद्र जयंती 23.01.2026 पर अटरू बारां में रक्तदान शिविर Blood Donetion
Автор: Dr. Anil Marmit
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 3
Описание:
सुभाष चंद्र जयंती पर अटरू में हुआ रक्तदान शिविर*
न्यू सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल और शिक्षा सहकारी कोटा बारां के सयुंक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती पर अटरू में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मोहिनी नागर ने बताया है कि समारोह के मुख्य अतिथि पुर्व विधायक रामपाल मेघवाल, विशिष्ट अतिथि शिक्षा सहकारी के मंत्री जमनालाल गुर्जर, डारेक्टर कमल शर्मा, फाउंडेशन जिला अध्यक्ष नन्दलाल केसरी, फाउंडेशन जिला प्रवक्ता मनीष महावर और प्रधानाचार्य हितेश नागर ने अध्यक्षता में सुभाष चन्द्र के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। फाउंडेशन के अटरू तहसील अध्यक्ष प्रयासराज गुजर के अनुसार 54 युनिट रक्तसंगृह हुआ। व्यवस्थापक सुरेश धाकड के तत्वावधान में गजेन्द्र मेरोठा, पुष्पेंद्र सिंह, गिरिराज ऐरवाल, कौशल किशोर शर्मा, योगेश शर्मा, सोनु कुमार नागर, भुवनेश नागर, विशाल गौतम, महेंद्र महावर, रीना मेघवाल, तनिशा सेन, ज्योति सुमन,भावना, सुगना, सोनम नागर, शारिरिक शिक्षक जमील मोहम्मद आदी ने सहयोग किया।
फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया है कि डॉ. जे पी गुप्ता के नेतृत्व में बारां ब्लड बैंक की टीम ने रक्तसंगृह किया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: