Champai Soren ने BJP पर लगाया बड़ा इल्जाम, बैठक में भाग लेने का न्योता भी नहीं मिलता! Jharkhand
Автор: The Fourth Pillar
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 15582
Описание:
About Video : नगर निकाय चुनाव में Champai Soren से रायशुमारी नहीं कर रही भाजपा, नहीं मिलता बैठक का न्योता!
झारखंड में शहर की सरकार चुना जाना है. गैरदलीय नगर निकाय चुनाव में दलों के घमासन के बीच कोल्हान भाजपा में गृहयुद्ध छिड़ा है. चंपाई रूठे हैं कि उम्मीदवारों के चयन में उनसे रायशुमारी नहीं की गई. चुनाव प्रभारी ने जवाब दिया, हमने बुलाया पर आप नहीं आए. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि नगर निकाय चुनाव के बीच उन्हें पार्टीी की अहम बैठकों, कार्यक्रमों और रैलियों में नहीं बुलाया जाता. किस नगर निकाय में किसकी उम्मीदवारी है, किसे नगर परिषद में प्रत्याशी बनाया है, कौन वार्ड में चुनाव लड़ेगा और कौन कहां प्रचार करेगा. इसकी जानकारी मीडिया देता है या फिर सोशल मीडिया. प्रत्युत्तर मिला कि आपके पास फोन नहीं होता या फोन ऑफ होता है. पीए चंचल गोस्वामी को इत्तिला दी गई थी. सियासी जानकारों ने कहा कि, सियासत का तकाजा ही कुछ ऐसा है. जब दल और दिल से दूरी बढ़ती है तो नेता आउट ऑफ रीच हो जाते हैं. अगस्त 2024 में जब चंपाई वाया कोलकाता दिल्ली पहुंचे थे, तब वह झामुमो की रीच से बाहर थे. अब बीजेपी की रीच से बाहर हैं. सवाल बड़ा है कि मसला पूछ का है या बात वर्चस्व और प्रभाव पर जाकर अटकी है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट तो इस गतिरोध की अलग ही तस्वीर पेश करती है.
रिपोर्ट से साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कोल्हान में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के बीच सब ठीक नहीं है.
A city government is to be elected in Jharkhand. Amid the political turmoil in the non-party municipal elections, a civil war has erupted within the Kolhan BJP. Champai is upset that he wasn't consulted in the selection of candidates. The election in-charge replied, "We invited you, but you didn't come." The former Chief Minister has claimed that he isn't invited to important party meetings, events, and rallies during the municipal elections. The media or social media provides information about who is contesting in which municipal body, who is nominated for the municipal council, who will contest in which ward, and who will campaign where. The response was that he doesn't have a phone or it's off. His personal assistant, Chanchal Goswami, was informed. Political experts say that this is the nature of politics. When the distance between party and heart grows, leaders become out of reach. When Champai arrived in Delhi via Kolkata in August 2024, he was out of reach of the JMM. Now, he is out of reach of the BJP. The big question is whether the issue is about the question or whether it is about dominance and influence. Dainik Bhaskar's report paints a different picture of this impasse.
The report clearly shows that all is not well between former Chief Minister Champai Soren and local BJP officials in Kolhan. It is reported that Champai Soren has fielded his supporters in the Adityapur Municipal Corporation and Saraikela Nagar Panchayat, while the party has officially supported other candidates. Champai Soren's supporter, Sunita Lyangi, is contesting in Adityapur, while Sanand Acharya is contesting in the Saraikela Nagar Panchayat. Here, the party has supported Sumit Chaudhary. Surprisingly, Champai Soren-supported candidates have not withdrawn their nominations. The question is why? At whose instigation? Political experts believe that Champai Soren wants to establish a distinct political influence in Kolhan. He desired the party's support, but on what basis? What has he contributed to the party since joining the BJP?
The Fourth Pillar About :
द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.
हमारे अन्य ठिकाने
Website : https://thefourthpillar.live/
Facebook Link : https://www.facebook.com/profile.php?...
Instagram Link : / thefourthpi. .
Twitter Link : / fourth28545the
#jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #ChampaiSoren #JharkhandPolitics #KolhanTiger #ChampaiSoren #JharkhandPolitics #BJPJharkhand #KolhanTiger #JharkhandNews #HemantSoren #BreakingNewsJharkhand #MunicipalElection2026 #JMM #KalpanaSoren #PoliticalUpturn #JharkhandElections #TheFourthPillar
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: