Govind Meri Yah Prarthana Hai | Krishna Bhajan | गोविंद मेरी यह प्रार्थना है |
Автор: Radha Krishna Mandir Cuttack
Загружено: 2020-05-14
Просмотров: 71734
Описание:
Sankirtan Madhuri Part - 2, Page No.-64
Lyrics
गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है भूलूँ न मैं नाम कभी तुम्हारा।
ये नाम तेरे दिन रात गाऊँ गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
देहान्त काले तुम सामने हो, वंशी बजाते मन को लुभाते।
गाते यही नाम तन नाथ ! त्यागूूँ, गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
प्यारे जरा तो मन में विचारो, क्या साथ लाये अरु क्या ले चलोगे।
जाये यही साथ सदा तुम्हारे, गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
नारी धरा-धाम सुपुत्र प्यारे, कलत्र सह बाँधव मित्र सारे।
कोई न साथी हरि को पुकारो, गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
नाता भला क्या जग से हमारा, आये यहाँ क्यों कर क्या रहे हैं ?
सोचो विचारो हरि को पुकारो, गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
सच्चे सखा हैं हरि ही हमारे, माता-पिता शील सुबन्धु प्यारे।
भूलो न भाई दिन-रात गाओ, गोविन्द दामोदर माधवेति !
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखेति !
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: