दिव्यांगजनों को अब आसानी से मिलेगी बैटरी ट्राई साइकिल, बस इन पेपर्स की पड़ेगी जरूरत
Автор: Local18 Bihar
Загружено: 2023-08-16
Просмотров: 8300
Описание:
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. आपके आसपास कोई दिव्यांग व्यक्ति है, जो अपना व्यवसाय करता हो या पढ़ाई करता हो, तो ऐसे लोगों को समाज कल्याण विभाग के द्वारा बैटरी वाला ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाती है. हालांकि कई दिव्यांग को बैटरी वाली ट्राई साइकिल लेने की पूरी प्रक्रिया मालूम नहीं हो पाने के कारण वह इस योजना का पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते हैं.
समाज कल्याण विभाग केअसिस्टेंट डायरेक्टर रितेश कुमार कहते हैं कि कोई भी दिव्यांगजन जो 60% से अधिक पात्रता के योग्य है. वह सरकार की इस योजना के द्वारा ट्राई साइकिल का लाभ ले सकता है. हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करना होगा.
इन शर्तों को करना होगा पूरा
असिस्टेंट डायरेक्टर रितेश कुमार कहते हैं कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत वैसे दिव्यांगजन जो शिक्षा के उद्देश्य से पढ़ने जाते हो या स्वरोजगार करते हैं, उन्हें बैटरी वाली ट्राई साइकिल उपलब्ध होती है. आवेदक के लिए पहली पात्रता है कि वह चलंत से दिव्यांग के साथ 60% से अधिक होना चाहिए. दूसरी अगर शिक्षा प्राप्त कर रहा हो तो उसके आवास और महाविद्यालय की दूरी कम से कम 3 किलोमीटर होनी चाहिए. अगर स्वरोजगार कर रहे हैं तो रोजगार स्थल से आवास के बीच की दूरी कम से कम 3 किलोमीटर होनी चाहिए. तीसरी बात बिहार का वर्तमान स्थाई निवासी होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक की सालाना इनकम 2 लाख तक होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
समाज कल्याण विभाग के इन वेबसाइट पर https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/R... जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के समय अपने साथ सभी आवश्यक कागजात को अपलोड करना होगा. आवेदन के समय दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड और जिस विद्यालय में पढ़ते हैं तो कॉलेज आईडी या रोजगार करते हैं तो रोजगार के कुछ फोटो के साथ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा.
News18 Local एक हाइपरलोकल प्लेटफॉर्म है, जिसमें अलग-अलग जिलों से आपके लिए हिंदी में न्यूज अपडेट और वीडियो पेश किए जाते हैं. News18 Local में आपके आसपास के स्थानीय इवेंट्स, मुद्दों, नगरीय समस्याओं, सूचनाओं, त्योहारों, यूटिलिटी, शिक्षा और नौकरी के अवसर, सरकारी घोषणाओं, सक्सेस स्टोरी, ऐतिहासिक जगहों और पर्यटन स्थलों से जुड़ी खबरें भी कवर की जाती हैं.
Follow us @
/ news18hindi
/ news18hindi
/ news18hindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: