श्री सांवलिया सेठ मन्दिर मंडफिया जलझूलनी एकदशी पर दो साल बाद रथयात्रा निकाली व शानदार आयोजन किया गया
Автор: Pawan_Rj09
Загружено: 2022-09-08
Просмотров: 778
Описание:
2साल बाद निकली ठाकुर जी की रथयात्रा:हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा, अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु,
चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्रीसंवालिया जी मंदिर में मंगलवार को जलझूलनी एकदशी पर दो साल बाद रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में चार अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। लोग गुलाल के रंग में रंगे हुए थे, मानो जैसे गोकुल की होली हो। ठाकुर जी के दर्शन के लिए भीड़ इतनी हो गई कि स्थिति धक्का-मुक्की की हो गई।
श्रीसंवालिया जी में राजभोग आरती के बाद मंदिर पुजारियों ने भगवान के बाल स्वरूप को चांदी के रथ पर स्थापित कर रथयात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगा रहे थे। भगवान को रजत रथ में स्थापित करने के बाद श्रद्धालुओं ने जम कर जयकारे लगाए।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: